कांग्रेस के हिमाचल प्रदेश में छत्तीसगढ़ मॉडल बताने पर पूर्व CM रमन ने कसा तंज, देखें VIDEO

By : hashtagu, Last Updated : November 8, 2022 | 9:25 pm

बिलखती बहनें, निरंकुश अपराध-भ्रष्टाचार और नशे का कॉरिडोर बन चुका है प्रदेश

छत्तीसगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने हिमाचल प्रदेश के चुनाव में कांग्रेस द्वारा छत्तीसगढ़ मॉडल की बात करने पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ मॉडल का आज असली चेहरा यहां की सत्ता में बहन-बेटियां गुंडों और प्रशासन की लापरवाही के चलते बिलख रहीं हैं। और सरकार के नुमाइंदे चुप्पी साधे हैं, क्योंकि इसके पीछे कांग्रेस के ही सत्ता में चूर नेता हैं, जो जनता के साथ न्याय करने के बजाए अपना हित साधने में लगे हैं। ऐसे में यहां प्रदेश की बहनें आज सड़क पर जुल्मो सितम से सड़कों पर बिलखने को मजबूर हैं। लेकिन कांग्रेस पार्टी का संगठन आंखें मूंदे बैठा है।

इस छत्तीसगढ़ को देखकर हिमाचल की जनता कभी कांग्रेस पर विश्वास नहीं करेगी

उन्होंने कहा कि नशे का पूरा कारिडोर प्रदेश में बन गया है। शराब बंदी के वादे पर सत्ता में आई कांग्रेस पार्टी को अब इसके अवैध कारोबार से करोड़ों रुपये की कमाई हो रही है। इतना ही नहीं प्रदेश में नशे का कारोबार तेजी से इनके कार्यकाल में पनपा है। लेकिन इस रोकथाम के लिए कोई कारगर रणनीति सरकार के पास नहीं है। सिर्फ नशा करने वालों पर कानूनी कार्रवाई हो रही है। लेकिन इसके सिंडिकेट पर सत्ता के संरक्षण में पनप रहे नशे के कारोबार करने वाले सफेदपोशों पर पुलिस हाथ नहीं डाल रही है। वहीं प्रदेश में कोयला का सबसे बड़ा घोटाला सामने आया है। जिसमें एक सफेदपोश कांग्रेसी नेता और एक आईएएस सहित कुछ कारोबारी हैं। जिनके यहां से कई सौ करोड़ रुपए की बेनामी संपत्ति मिली है। इसके अलावा हर विभाग में कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार अपने चरम हैं। सवाल किया कि हिमाचल प्रदेश में ये कांग्रेसी वहां की जनता से अपने असली छत्तीसगढ़ माडल को छिपा रहे हैं।