झारखंड के पूर्व मंत्री और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राज पलिवार ने थामा कांग्रेस का दामन !

By : hashtagu, Last Updated : March 20, 2024 | 11:39 pm

रांची, 20 मार्च (आईएएनएस)। झारखंड के पूर्व मंत्री और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राज पलिवार (BJP State Vice President Raj Paliwar) के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा है। कांग्रेस के मीडिया एवं पब्लिसिटी डिपार्टमेंट के चेयरमैन पवन खेड़ा के एक फेसबुक पोस्ट में उनकी कांग्रेस में ज्वाइनिंग (Joining Congress) की बात कही गई है।

बुधवार को नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में झारखंड के मांडू क्षेत्र के भाजपा विधायक जयप्रकाश भाई पटेल को आधिकारिक तौर पर कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई। इसे लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस भी हुई।

झारखंड के राजनीतिक गलियारे में बुधवार सुबह से ही इस बात की चर्चा रही कि भाजपा नेता जयप्रकाश पटेल और राज पलिवार कांग्रेस में शामिल होंगे, लेकिन प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिर्फ जयप्रकाश पटेल सामने आए। ऐसे में फिलहाल इस बात पर भ्रम कायम है कि राज पलिवार कांग्रेस में शामिल हुए हैं या नहीं?

हालांकि, पार्टी के मीडिया एवं पब्लिसिटी डिपार्टमेंट के चेयरमैन पवन खेड़ा ने अपने फेसबुक पोस्ट में राज पलिवार के भी कांग्रेस में शामिल होने की बात लिखी है। इसकी पुष्टि के लिए राज पलिवार को कई बार कॉल किया गया, लेकिन उनका नंबर स्वीच ऑफ मिल रहा है।