महाराष्ट्र: लोकशाही के एग्जिट पोल में महायुति की बड़ी हार, एमवीए को बड़ी बढ़त

By : hashtagu, Last Updated : June 1, 2024 | 8:36 pm

मुंबई, 1 जून (आईएएनएस)। मराठी टेलीविजन चैनल लोकशाही के एग्जिट पोल (Exit poll of Marathi television channel Lokshahi) में लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन (Ruling grand alliance) की बड़ी हार व विपक्षी महा विकास अघाड़ी-इंडिया ब्लॉक की भारी जीत का अनुमान लगाया गया है। चैनल ने अपने एग्जिट पोल में राज्य के 48 लोकसभा क्षेत्रों में शिवसेना-भाजपा-एनसीपी के महायुति गठबंधन को 21 सीटें और कांग्रेस-शिवसेना (यूबीटी)-एनसीपी (शरद पवार) के महा विकास अघाड़ी-इंडिया ब्लॉक को 26 सीटें दीं हैं। एक सीट निर्दलीय के खाते में जाते हुए दिखाया गया है।

  • बड़े विजेताओं में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे शिवसेना के श्रीकांत ई. शिंदे (कल्याण), एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे (रायगढ़) और डिप्टी सीएम अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा अजीत पवार (बारामती), एसएस-यूबीटी के विनायक राउत (रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग), अरविंद सावंत (मुंबई दक्षिण), कांग्रेस की वर्षा गायकवाड़ (मुंबई उत्तर मध्य), बलवंत वानखड़े (अमरावती) और प्रतिभा धनोरकर (चंद्रपुर), एनसीपी (एसपी) के शशिकांत शिंदे (सतारा), भाजपा के नितिन गडकरी (नागपुर) और पंकजा मुंडे (बीड) शामिल हैं।

हारने वाले जिन बड़े नेताओं की भविष्यवाणी की गई है, उनमें एनसीपी (एसपी) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले (बारामती), भाजपा के छत्रपति उदयनराजे भोसले (सतारा), नारायण राणे (रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग), नवनीत कौर-राणा (अमरावती), सुधीर मुनगंटीवार (चंद्रपुर), वीबीए के प्रकाश अंबेडकर (अकोला) शामिल हैं।

  • क्षेत्रवार एग्जिट पोल में सत्तारूढ़ गठबंधन को बड़ा झटका लगता दिखाई दे रहा है।

मुंबई में छह सीटें: महायुति की शिवसेना (मुंबई दक्षिण मध्य), भाजपा (मुंबई उत्तर), एमवीए की एसएस-यूबीटी (मुंबई दक्षिण, मुंबई उत्तर पश्चिम और मुंबई उत्तर पूर्व), और कांग्रेस (मुंबई उत्तर पश्चिम) को जीतते दिखाया गया है।

कोंकण क्षेत्र में छह सीटें: महायुति की शिवसेना (कल्याण और ठाणे), भाजपा (भिवंडी और पालघर), एनसीपी (रायगढ़), एमवीए की एसएस-यूबीटी (रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग) और कांग्रेस-एनसीपी (एसपी) के खाते में शून्य सीट बताया गया है।

उत्तर महाराष्ट्र में छह सीटें: महायुति की भाजपा (रावर, जलगांव और धुले), एमवीए की कांग्रेस (नंदुरबार), एसएस-यूबीटी (नासिक), और एनसीपी-एसपी (डिंडोरी) शामिल हैं।

विदर्भ में दस सीटें: महायुति की भाजपा (नागपुर, वर्धा और अकोला), शिवसेना (रामटेक, बुलढाणा), एमवीए की कांग्रेस (भंडारा-गोंदिया, गढ़चिरौली, चंद्रपुर, अमरावती), और एसएस-यूबीटी (यवतमाल-वाशिम) को जीतते बताया गया है।

मराठवाड़ा में आठ सीटें: महायुति की भाजपा (बीड, लातूर), एमवीए की कांग्रेस (जालना, नांदेड़), एसएस-यूबीटी (औरंगाबाद, हिंगोली, उस्मानाबाद, परभणी) के खाते में जा रही हैं।

पश्चिमी महाराष्ट्र की बारह सीटें: महायुति की शिवसेना (मावल), भाजपा (पुणे, अहमदनगर), एनसीपी (बारामती), एमवीए की कांग्रेस (सोलापुर, कोल्हापुर), एसएस-यूबीटी (शिरडी, हातकणंगले), एनसीपी-एसपी (सतारा, शिरुर, माधा) और निर्दलीय (सांगली) को जीतते बताया गया है।

यह भी पढ़ें : एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में केरल में भाजपा का खुला खाता

यह भी पढ़ें : रिपब्लिक भारत के एग्जिट पोल में एनडीए के 353-368 सीटें जीतने का अनुमान

यह भी पढ़ें :एग्जिट पोल : बिहार में एनडीए को बढ़त, पिछले चुनाव से नुकसान का अनुमान

यह भी पढ़ें :इंडिया टुडे-एक्सिस एग्जिट पोल : झारखंड में एनडीए का दबदबा रहेगा ‘बरकरार’

यह भी पढ़ें :न्यूज 24-टुडे के चाणक्य एग्जिट पोल में गुजरात, छत्तीसगढ़ में भाजपा सभी सीटें जीतकर क्लीन स्वीप करेगी

यह भी पढ़ें :5 एग्जिट पोल में एनडीए की प्रचंड जीत का दावा, इंडिया गठबंधन पिछड़ती आ रही नजर