एग्जिट पोल में एनडीए प्रचंड जीत की ओर, फिर एक बार बनेगी ‘मोदी सरकार’…. एक्सिस माय इंडिया का NDA 401 को सीटें मिलने का अनुमान

By : hashtagu, Last Updated : June 1, 2024 | 10:13 pm

नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। देशभर में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के लिए सात चरणों में होने वाले मतदान का अंतिम चरण शनिवार को समाप्त हो गया। 4 जून को चुनाव के नतीजे आने वाले हैं। इससे पहले एनडीए और विपक्षी इंडिया गठबंधन दोनों की तरफ से सरकार बनाने का दावा किया जा रहा है।

ऐसे में कई सर्वे एजेंसियों के एग्जिट पोल (Exit poll) में जो नतीजे सामने आ रहे हैं, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार जनता का मिजाज कैसा है। हालांकि, यह केवल अनुमान के आधार पर जारी किए गए आंकड़े हैं। इस चुनाव के नतीजे कैसे होंगे, यह 4 जून को ही पता चल पाएगा, जब वोटों की गिनती शुरू होगी।

जिन सर्वे एजेंसियों की तरफ से अभी तक आंकड़े जारी किए गए हैं, उनमें एनडीए को प्रचंड बहुमत मिलते दिख रहा है। वहीं, इंडिया गठबंधन बहुमत के आंकड़े से काफी दूर नजर आ रही है। इसके साथ ही दोनों गठबंधन के अलावा अन्य के खातों में भी 543 में से अच्छी खासी सीटें जाती नजर आ रही है।

जिन एजेंसियों के एग्जिट पोल जारी हुए हैं, उसके औसत को देखें तो भाजपा वाले एनडीए को 350 से ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। जबकि, कांग्रेस के साथ इंडिया गठबंधन को औसत 136 सीटें और अन्य के खाते में 39 सीटें जाती नजर आ रही हैं।

अब इन सर्वे एजेंसियों के एग्जिट पोल आंकड़ों पर गौर करें तो…

  1. न्यूज 18 सर्वे एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए को 355-370, इंडिया गठबंधन को 125-140 और अन्य को 42-52 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।
  2. इंडिया टीवी-सीएनएक्स एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए को 371-401, इंडिया गठबंधन को 109-139 और अन्य को 28-38 सीटें मिलने का अनुमान है।
  3. एनडीटीवी एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए को 365, इंडिया गठबंधन को 142 और अन्य को 36 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।
  4. SAAM-जन की बात ने एनडीए को 377, इंडिया गठबंधन को 151 और अन्य को 15 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है।
  5. इंडिया न्यूज-पोलस्ट्रैट के एग्जिट पोल के आंकड़ों की मानें तो एनडीए को 371, इंडिया गठबंधन को 125 और अन्य को 47 सीटें मिलने का अनुमान है।
  6. रिपब्लिक भारत-मैट्रिज के एग्जिट पोल के आंकड़ों के अनुसार एनडीए को 361, इंडिया गठबंधन को 126 और अन्य को 56 सीटें मिलने का अनुमान है।
  7. रिपब्लिक टीवी- P MARQ के एग्जिट पोल के आंकड़ों की मानें तो एनडीए को 359, इंडिया गठबंधन को 154 और अन्य को 30 सीटें मिलने का अनुमान है।
  8. इंडिया न्यूज-डी डायनामिक के एग्जिट पोल के आंकड़ों के अनुसार एनडीए को 371, इंडिया गठबंधन को 125 और अन्य को 47 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।
  9. एक्सिस माय इंडिया ने 361 से 401 सीटें मिलने का अनुमान है