पूर्व की सरकारों ने जनता का नहीं, खुद का विकास किया : रवि किशन

By : hashtagu, Last Updated : April 11, 2024 | 9:55 pm

गोरखपुर, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। गोरखपुर के सांसद और अभिनेता रवि किशन शुक्ला (Actor Ravi Kishan Shukla) ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व की सरकारों ने जनता का नहीं, खुद का विकास किया है। गोरखपुर से भाजपा प्रत्याशी (BJP candidate) और मौजूदा सांसद रवि किशन ने जनसंपर्क करके लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

इस दौरान उन्होंने विरोधियों पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि आज देश-प्रदेश में कानून व्यवस्था बनी हुई है। पूर्व की सरकारों में माफिया राज था। आज माफिया देश और प्रदेश छोड़कर फरार हो रहे हैं। जो हैं, वे जेल के अंदर हैं। पूर्व की सरकारों ने जनता का नहीं खुद का विकास किया है।

  • उन्होंने आगे कहा, “चुनाव को लेकर जिस तरह मैं उत्साहित हूं, उससे कहीं ज्यादा गोरखपुर की जनता उत्साहित है। सभी का प्रेम मिल रहा है। जनसंपर्क में लोग खुद प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश का मान लगातार बढ़ रहा है। देश की जनता का पीएम मोदी में गहरा विश्‍वास है। सरकार की नीतियों और योजनाओं का जनता पर असर है। जन-जन को योजनाओं का लाभ मिला है।”

यह भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव : तीसरे चरण के लिए शुक्रवार से नामांकन, 12 राज्यों की 94 सीटों पर होना है मतदान