राजस्थान: एग्जिट पोल में एनडीए को 18 से 24 व कांग्रेस को 2 से 7 सीटें मिलने का अनुमान

By : hashtagu, Last Updated : June 1, 2024 | 9:09 pm

जयपुर, 1 जून (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार को हुए एग्जिट पोट में राजस्थान (Rajasthan) में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को 18 से 24 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस दो से सात सीटों पर जीत सकती है। इंडिया न्यूज डी-डायनेमिक्स ने एनडीए को पांच से सात सीटों का झटका लगने का अनुमान लगाया है। इसकेे मुताबिक एनडीए लगभग 20 सीटें जीत सकती है।

आज तक के एग्जिट पोल में अनुमान लगाया गया है कि एनडीए राजस्थान में 16 से 19 सीटें जीत सकती है, जबकि इंडिया ब्लॉक को पांच से सात सीटें मिल सकती हैं। अन्य दलों को एक से दो सीटों पर जीत मिलने की उम्मीद है।

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल ने राज्य में एनडीए को 51 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान लगाया है, जबकि इंडिया ब्लॉक को 41 प्रतिशत वोट मिल सकता है। साथ ही यह भी अनुमान लगाया है कि एनडीए को 16 से 19 सीटें मिल सकती हैं, जबकि इंडिया ब्लॉक के खाते में पांच से सात सीटें जा सकती हैं।

रिपब्लिक-मैट्रिज ने एनडीए को 22-24 सीटें दी हैं। इंडिया ब्लॉक को तीन सीटें मिल सकती हैं।

इंडिया टीवी-सीएनएक्स ने एनडीए को 21 से 24 सीटें और इंडिया ब्लॉक को 2 से 4 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है गौरतलब है कि 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में एनडीए ने राजस्थान की सभी 25 सीटें जीती थीं।

यह भी पढ़ें : चार एग्जिट पोल के नतीजे बता रहे झारखंड में बड़ी जीत की तरफ बढ़ रहा एनडीए

यह भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव एग्जिट पोल : मध्य प्रदेश में भाजपा दोहरा सकती है 2019 के नतीजे

यह भी पढ़ें : दिल्ली में 6-1 से जीत रही भाजपा, न्यूज 24-टुडेज चाणक्य एग्जिट पोल का अनुमान

यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र: लोकशाही के एग्जिट पोल में महायुति की बड़ी हार, एमवीए को बड़ी बढ़त

यह भी पढ़ें :एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में केरल में भाजपा का खुला खाता

यह भी पढ़ें :रिपब्लिक भारत के एग्जिट पोल में एनडीए के 353-368 सीटें जीतने का अनुमान

यह भी पढ़ें :एग्जिट पोल : बिहार में एनडीए को बढ़त, पिछले चुनाव से नुकसान का अनुमान

यह भी पढ़ें :इंडिया टुडे-एक्सिस एग्जिट पोल : झारखंड में एनडीए का दबदबा रहेगा ‘बरकरार’

यह भी पढ़ें :न्यूज 24-टुडे के चाणक्य एग्जिट पोल में गुजरात, छत्तीसगढ़ में भाजपा सभी सीटें जीतकर क्लीन स्वीप करेगी

यह भी पढ़ें :5 एग्जिट पोल में एनडीए की प्रचंड जीत का दावा, इंडिया गठबंधन पिछड़ती आ रही नजर