सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती सोनिया गांधी, हालत स्थिर
By : dineshakula, Last Updated : June 15, 2025 | 11:34 pm

Sonia Gandhi Health: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें पेट से जुड़ी समस्या के कारण गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में भर्ती किया गया है और डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, उनकी हालत स्थिर है।
सूत्रों के मुताबिक, उन्हें रात करीब 9 बजे अस्पताल लाया गया था। इससे पहले, 7 जून को शिमला यात्रा के दौरान सोनिया गांधी को उच्च रक्तचाप की शिकायत हुई थी, जिसके बाद उन्हें शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। वहाँ कुछ सामान्य जांचों के बाद वे लौट गई थीं।
78 वर्षीय सोनिया गांधी इन दिनों अपनी बेटी प्रियंका गांधी के साथ शिमला के दौरे पर थीं।