स्मृति ईरानी ने पूछा, भूपेश जी रिमोट किसके हाथ में है, सोनिया जी के या सौम्या जी के ? देखें VIDEO
By : madhukar dubey, Last Updated : November 12, 2022 | 7:18 pm

छत्तीसगढ़। ये तो सही है कि अनिनेत्री से राजनेत्री बनी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अपनी शैली से सभी को प्रभावित कर लेती हैं। इनकी आलोचना करने की शैली भी अंदाज-ए-जुदा है। इनके तंज कसने का अंदाज भी निराला है। बता दें कि स्मृति ईरानी छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मंहतारी हुंकार रैली में आई थीं। इस रैली में रिकार्ड संख्या में महिलाओं ने भागीदारी निभाई। इस समय शनिवार को एक विडियो जमकर पूरे प्रदेश में वायरल हो रहा है। जिसे पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने अपने ट्वीटर एकाउंट में पोस्ट किया है। जिसे अब हजारों लोगों ने देखा है। इस विडियो में स्मृति ईरानी कह रहीं है।
एक वक्त ऐसा था कि हिंदुस्तान में कांग्रेस पार्टी केंद्र में सरकार चला रही थी। तब पूछते थे किसका राज तो जनता कहती थी सोनिया जी का राज है। आज पूछने की जरूरत है छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की है। आज हम पूछती हूं, भूपेश जी राज किसका है, भूपेश जी रिमोट किसके हाथ में है, सोनिया जी के या सौम्या जी के ?। अब यह विडियो आम लोगों के बीच जमकर वायरल हो रहा है। वहीं लोग बड़े ही चाव से इसे बार-बार सुन रहे हैं।
भूपेश जी रिमोट किसके हाथ में है, सोनिया जी के या सौम्या जी के ? – श्रीमती @smritiirani जी, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री भारत सरकार. #महतारी_हुंकार pic.twitter.com/I3hk7a5iJ4
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) November 11, 2022
कौन हैं सौम्या जी, आइये जानते हैं इनके बारे में
राज्य प्रशासनिक सेवा संवर्ग की एक अफसर महिला अफसर हैं सौम्या चौरसिया। इनकी सीएम आफिस में इनकी पूछ परख ज्यादा हैं। ऐसी चर्चा ब्यूरोक्रेट के बीच है कि सौम्या जी के ही इशारे पर ट्रांसर्फर पोस्टिंग की जाती है। लेकिन बीते सालों तक विपक्ष ने कभी इनका नाम सार्वजनिक रूप से मंच से नहीं लिया। लेकिन इधर विधानसभा चुनाव के ठीक एक साल पूर्व ईडी ने कोयला परिवहन घोटाले के आरपियों सहित इनके यहां भी छापेमारी की थी। इसके बाद इनके सीएम से नजदीकियों को लेकर चर्चा-ए-आम हो गईं। वैसे देखा जाए तो छत्तीसगढ़ के राजनीतिक इतिहास में शायद यह पहली बार है कि किसी राज्य प्रशासनिक सेवा में पदस्थ महिला अधिकारी का नाम सीएम का रिमोट कंट्रोल बताया जा रहा है। आज इन अधिकारी के नामों की चर्चा किसी राजनीतिक व्यक्ति से ज्यादा इनकी चर्चा जोर शोर से की जा रही है।
CM @bhupeshbaghel जी, यह जमीनी हकीकत आपके "पंजा छाप अधिकारी" आपको नहीं बताएंगे।
यह छत्तीसगढ़ की महतारी है जो कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी और भ्रष्टाचार से त्रस्त है, इनके हर शब्द में इस शासन के लूटमार, नशे के कारोबार, महिलाओं पर अत्याचार जैसी बदहाली की पीड़ा है। pic.twitter.com/a76MXJBYeg
— Dr Raman Singh (@drramansingh) November 12, 2022