TS के बयान पर ‘ताम्रध्वज’ बोले, किसी के चुनाव न लड़ने से कोई फर्क नहीं, जानें, BJP ने क्या कहा

By : madhukar dubey, Last Updated : December 30, 2022 | 7:03 pm

छत्तीसगढ़। सियासत के गलियारे में इस समय (TS Singhdev) टीएस बाब के चुनाव नहीं लड़ने के मन के सवाल पर राजनीति शुरू हो गई। इसमें भाजपा (BJP) भी अपने हाथ सेंक ले रही है। मीडिया के टीएस के चुनाव नहीं लड़ने के सवाल पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि किसी के चुनाव नहीं लड़ने से कांग्रेस का कोई नुकसान नहीं होता। वे बालोद में एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। जहां उन्होंने मीडिया से कहा, किसी के चुनाव नहीं लड़ने से कांग्रेस को कोई नुकसान नहीं होता। एक व्यक्ति चुनाव नहीं लड़ता तो १० खड़े हो जाते हैं।”टीएस बाबा ने किस भावना से क्या सोचकर चुनाव लड़ने का मन नहीं हो रहा कहा है, वे ही जाने। इससे कांग्रेस को कोई असर नहीं पड़ेगा। कांग्रेस बड़ी संस्था है।

इधर भाजपा ने कहा, टीएस का हम देंगे साथ

सिंहदेव के बयान के बाद गृहमंत्री की प्रतिक्रिया देख भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल के सियासी बयान की एंट्री हो गई। बृजमोहन ने कह दिया कि टीएस सिंहदेव राजपरिवार से ताल्लुक रखते हैं। अपनी लड़ाई के लिए मैदान में आएं हम उनका साथ देंगे। बृजमोहन ने कहा- कांग्रेस पार्टी में जो स्थिति टीएस सिंहदेव जी की है, वही स्थिति ताम्रध्वज साहू की भी है। उनकी कुछ मजबूरी रही होगी, जो उन्होंने ऐसा कहा..।

इस बयान की वजह से मचा है बवाल

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव गुरुवार को अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि इस बार मेरा चुनाव लड़ने का मन नहीं है। उन्होंने कहा कि अब तक जितने चुनाव हुए हैं, चाहे वो २००८ का रहा हो, २०१३ या २०१८ का, हर बार चुनाव में पूरे मन से खड़ा होता था। हमेशा मन में रहता था कि हां चुनाव लड़ना है, लेकिन इस बार सही में चुनाव लड़ने का उस तरह से मन नहीं है, जैसा कि पहले रहता था।