बच्चों को भाया मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सरल स्वभाव! जमकर वायरल हो रही तस्वीरें

By : hashtagu, Last Updated : February 21, 2024 | 10:16 pm

  • एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री से अचानक मुलाकात से बच्चों का दिन बना यादगार
  • मुख्यमंत्री को बच्चों ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी
  • रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Chief Minister Vishnu Dev Sai) आज जशपुर प्रवास से वापस राजधानी रायपुर लौटने के दौरान माना विमानतल पहुंचे। इसी दौरान बालोद जिले से शैक्षणिक भ्रमण (Educational tour) पर आए सुरेगांव स्वामी आत्मानंद स्कूल के बच्चों ने मुख्यमंत्री को देख उन्हें आवाज लगाई और अपने पास बुलाया। बच्चों को यकीन न था कि मुख्यमंत्री उनके पास आएंगे, लेकिन मुख्यमंत्री न केवल बच्चों के पास पहुंचे बल्कि उनके साथ बातें की, शैक्षणिक भ्रमण के अनुभव पूछें और फोटो भी खिंचवायी। मुख्यमंत्री का यह स्वभाव बच्चों को भा गया। स्कूली बच्चों ने खुशी-खुशी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने बच्चों के स्नेह भरी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद और आशीष दिया।

    Bcho Cm 01

    बालोद जिले से शैक्षणिक भ्रमण पर आएं बच्चों ने कभी नहीं सोचा था कि मुख्यमंत्री से उनकी मुलाकात हो पाएगी। यह पूरा वाकया बच्चों के जीवन के लिए यादगार लम्हा बन गया। बच्चें जब शैक्षणिक भ्रमण की सुंदर स्मृतियों को लेकर लौटेगें तो मुख्यमंत्री का सरल व्यवहार और अचानक हुई यह सुखद मुलाकात उन्हें हमेशा याद रहेगी।

    Bcho Cm 02

    मुख्यमंत्री साय ने बच्चों को बांटे छात्रवृत्ति के चेक

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जशपुर से लौटने के दौरान माना विमानतल पहुंचे, जहां उन्होंने पंद्रह बच्चों को स्कूल फीस के लिए चेक के माध्यम से छात्रवृत्ति का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ केक काट कर अपना जन्मदिन भी मनाया।

    यह भी पढ़ें : सांकेतिक भाषा में दिव्यांग बच्चों ने ‘विष्णुदेव’ को हैप्पी बर्थ डे कहा! भावुक हुए CM ने की बड़ी घोषणा