संत ज्ञानेश्वर स्कूल में सेवानिवृत्ति पर 2 शिक्षिकाओं की विदाई

महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर विद्यालय (Sant Dnyaneshwar School) में शनिवार को दो शिक्षिकाओं सीमा भास्कर व भारती सहगल को सेवानिवृत्ति.....

  • Written By:
  • Updated On - June 4, 2023 / 10:51 AM IST

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर विद्यालय (Sant Dnyaneshwar School) में शनिवार को दो शिक्षिकाओं सीमा भास्कर व भारती सहगल को सेवानिवृत्ति (Retirement of Two Teachers) पर भावभीनी विदाई दी गई। विदाई समारोह का संचालन शिक्षिका आराधना लाल ने किया और उनके कार्यकाल की उपलब्धियों का विशेष उल्लेख किया।

शाला प्रभारी निरंजन पंडित, सह प्रभारी परितोष डोनगांवकर, प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने भास्कर मैडम और सहगल मैडम के कार्यकाल को संत ज्ञानेश्वर स्कूल की उपलब्धि बताया और उनके सुखद व स्वास्थ्यवर्धक जीवन की कामना की। इससे पहले शिक्षिका चित्रा जावलेकर, अस्मिता कुसरे, सुदेवी विश्वास ने भी दोनों मैडम को लेकर लंबे समय तक साथ काम करने की यादों को ताजा किया और विश्वास व्यक्त किया कि सहगल मैडम व भास्कर मैडम भविष्य में जहां भी रहेंगी, बच्चों की शिक्षा व उत्थान के लिए कुछ न कुछ काम करेंगी।

सीमा भास्कर व भारती सहगल ने अपने संक्षिप्त संबोधन में कहा कि महाराष्ट्र मंडल की शाला से जुड़कर हमने हमेशा गौरवान्वित महसूस किया। हमारे जीवन में संत ज्ञानेश्वर स्कूल की कमी हमेशा बनी रहेगी। यहां पर हमने बच्चों, शिक्षकों और प्रबंधन के सदस्यों के साथ काम करके जो यादें संजोईं ही हैं, वह हमेशा हमारे साथ बनी रहेंगी। इस अवसर पर सेवानिवृत्त दोनों मैडम का शाल- श्रीफल और स्मृति चिन्ह से सम्मान किया गया। अंत में अपर्णा आठले ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

यह भी पढ़ें : महिला केंद्रों में सामूहिक वट सावित्री पूजा