हौंसले को सलाम, साइकिल से अवेधश 16 हजार किलोमीटर की यात्रा पर निकले!

By : madhukar dubey, Last Updated : June 5, 2023 | 7:50 pm

रायपुर/भोजेंद्र वर्मा। कहते हैं कि जब मन में हौंसला तो कोई काम कठिन नहीं होता। झारखंड के अवधेश महतो (Awadhesh Mahto of Jharkhand) रांची ने पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरुकता अभियान पर निकलने का निर्णय लिया। काफी सोच विचार के बाद उन्होंने ठान लिया कि अपने साइकिल यात्रा (Bicycle tour) के जरिए पर्यावरण के प्रति प्रेम जगाने का संकल्प लिया।

बताते हैं कि 16 हजार किलोमीटर का सफर तय करने का लक्ष्य बना है। अभी तक 700 किलोमीटर तक साइकिल से यात्रा पूरा कर लिया है। महतो 25 मई से अपने इस अभियान की शुरूआत की है। वे जगह-जगह रुकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूक करते हैं। कहते हैं कि आज पर्यावरण की क्षति से पृथ्वी पर असंतुलन पैदा हो रहा है। पर्यावरण के क्षरण को रोकने के लिए लोगों को आगे आना पड़ेगा। इसके लिए सबको सामूहिक प्रयास करना होगा।

महतो ने कहा, पौध रोपण करना पर्यावरण संरक्षण

महतो कहते हैं, पौध रोपण से पर्यावरण संरक्षण किया जा सकता है। इसके लिए लोगों को खुद भी पौध रोपण करें और सरकारी तंत्र द्वारा गए पौधों की संरक्षण में भी भूमिका निभाना चाहिए।

पढ़ें : सांसद सुनील सोनी का राहुल गांधी पर वार! इधर कहा-डहरिया थोड़ी पढ़ाई कर लें, दिमाग दुरुस्त हो जाएगा