सांसद सुनील सोनी का राहुल गांधी पर वार! इधर कहा-डहरिया थोड़ी पढ़ाई कर लें, दिमाग दुरुस्त हो जाएगा

By : madhukar dubey, Last Updated : June 5, 2023 | 7:02 pm

रायपुर। नया भारत उत्सव कार्यक्रम के लिए आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बीजेपी सांसद सुनील सोनी (BJP MP Sunil Soni) ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, जब इस देश में राहुल गांधी जी (Rahul Gandhi) की कोई बात सुनने के लिए तैयार नहीं होता है तो अपने अंदर की भड़ास विदेश में जाकर निकालते हैं। और ये ठीक नहीं है कि कोई पार्टी जिम्मेदार अगर कोई नेता अगर वो अपने देश की बुराई जाकर दूसरे देश में करता है तो उसे देश द्रोह माना जा सकता है। ऐसे में लगता है कि राहुल गांधी अभी अपरिपक्व हैं।

उन्होंने ओडिशा के बालासोर में हुए रेल हादसे को लेकर कांग्रेस द्वारा रेल मंत्री के इस्तीफा मांगने के सवाल पर कहा, रेल दुर्घटना हुई है, वह दुखद है, पूरा देश इससे दुखी है, लगभग इससे 2 88 लोगों ने अपना प्राण त्यागा है। जो यात्रा कर रहे थे, सफर कर रहे थे वो अपनी मंजिल तक पहुंचना चाहते थे, लेकिन नहीं पहुंच पाए। इस बात को लेकर पूरा देश भी दुखी है। प्रधानमंत्री जी स्वंय वहां जाकर घंटों बातचीत की है। इस हादसे में जो भी दोषी होगा। उस पर कड़ी कार्रवाई करेगी। वहीं रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने इस घटना की जांच के लिए खुद सीबीआई की जांच के लिए मांग की है।

शिवडहरिया पर साधा निशाना

मंत्री शिव डहरिया उस समय पैदा भी नहीं हुए थे। और शिव डहरिया जी कभी किताब नहीं पढ़ें हैं। वो सोनिया गांधी और राहुल गांधी की भाषा बोलते हैं। थोड़ी पढ़ाई लिखाई कर लें, तो दिमाग दुरूस्त हो जाएगा।

कहा-छत्तीसगढ़ तो अपराध का गढ़ बन गया है

पूरे छत्तीसगढ़ की जनता जानती है कि अपराध का गढ़ बन गया है। अगर ऐसे समय में अगर आकड़ें की बात करते हैं। यहां तो अब पिस्टल लेकर दिनदहाड़े हत्याएं हो रही हैं। यहां रेत माफिया, कोल माफिया, भूमि माफिया इनका राज चल रहा है। ये लोग हत्याएं करवा रहे हैं। इससे लोगों में दहशत का माहौल है। अगर इसको कहते हैं कि अपराध में कमी आई है तो इसको मैं बेमानी मानता हूं।

इनपुट भोजेंद्र वर्मा

यह भी पढ़ें : आईएमएफ के साथ पाक के द्वंद से मित्र राष्ट्रों के रुख में भी आ रहा बदलाव