MLA विकास उपाध्याय ने दी वार्डों को ‘विकास’ कार्यों की सौगात

By : hashtagu, Last Updated : September 28, 2023 | 5:17 pm

  • रायपुर पश्चिम के शहीद मनमोहन सिंह बक्शी वार्ड क्र.23 एवं संत रामदास वार्ड क्र.25 अंतर्गत विकास कार्यों का हुआ भूमि पूजन
  • पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास, निर्माण कार्यों की मिल रही सौगातें – आम जनमानस में हर्षोल्लास का माहौल – विकास उपाध्याय
  • रायपुर (छत्तीसगढ़)। संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय (MLA Vikas Upadhyay) ने आज अपने पश्चिम विधानसभा के शहीद मनमोहन सिंह बक्शी वार्ड क्र.23 एवं संत रामदास वार्ड क्र.25 अंतर्गत विकास कार्यों का भूमि पूजन (Bhoomi Pujan of development works) स्थानीय रहवासियों द्वारा करवाया। विधायक विकास उपाध्याय लगातार अपने क्षेत्र में विकास कार्यों, मूलभूत आवश्यकताओं को पूर्ण करने प्रयासरत् हैं। वे लगातार स्वीकृत कार्यों का भूमि पूजन कर संबंधित अधिकारी व ठेकेदारों को शीघ्र कार्य प्रारंभ व पूर्ण करने के निर्देश भी दे रहे हैं।

    Whatsapp Image 2023 09 28 At 1.54.42 Pm

    Whatsapp Image 2023 09 28 At 1.54.45 Pm

    आज विधायक विकास उपाध्याय अपने क्षेत्र में शहीद मनमोहन सिंह बक्शी वार्ड क्र.23 अंतर्गत बीएसयूपी कॉलोनी कोटा के संधारण कार्य का भूमि पूजन क्षेत्रवासियों द्वारा करवाये। तत्पश्चात् वे संत रामदास वार्ड क्र.25 अंतर्गत रामनगर स्थित नवीन पुलिस चौकी के निर्माण कार्य एवं रामनगर सेन समाज भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य का भूमि पूजन वार्डवासियों के द्वारा करवाये। उक्त भूमि पूजन सैंकड़ों आमजनों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ एवं वार्डवासियों में हर्षोल्लास का माहौल भी निर्मित हुआ।

    इनपुट (विधायक कार्यालय प्रभारी संदीप तिवारी)