न्यूजीलैंड में कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली रीबा बेन्नी के माता-पिता ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

By : hashtagu, Last Updated : August 8, 2024 | 2:18 pm

रायपुर, 08 अगस्त 2024/ छत्तीसगढ़ की बालिका रीबा बेन्नी ने न्यूज़ीलैंड में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स (Reba Benni Commonwealth Games held in New Zealand) में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Chief Minister Vishnu Dev Sai) से पूर्व में आयोजित जनदर्शन में सहायता की माँग की थी, जिसे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सहृदयता से स्वीकार करते हुए तत्काल सहायता राशि चार लाख रूपये स्वीकृत किया था।

  • उक्त राशि से रीबा बेन्नी न्यूज़ीलैंड पहुँच पायी और वहाँ सिल्वर मेडल अर्जित किया। आज इस ख़ुशी को रीबा के माता-पिता ने मुख्यमंत्री के साथ साझा किया और सम्मान में उन्होंने मुख्यमंत्री साय को श्रीफल भेंट कर सहायता के लिए आभार जताया।

यह भी पढ़ें : 6 हजार 200 से अधिक श्रमिक परिवारों को 11 करोड़ 41 लाख रुपए की सहायता राशि के चेक मिले…VIDEO

यह भी पढ़ें :हर घर तिरंगा अभियान : CM निवास में ‘भारत माता की जय’ और वंदे मातरम से गूंजा उठा

यह भी पढ़ें :विष्णुदेव साय के हाथों से तीन दिव्यांगों को मिली बैटरी चलित ट्राई साइकिल