Raipur : ट्रेन से गिरी थर्ड जेंडर! मौत

By : madhukar dubey, Last Updated : May 30, 2023 | 1:40 pm

रायपुर। आज एक थर्ड जेंडर (Third gender) की ट्रेन से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। वह ट्रेन (Train) के नीचे पहिए के नीचे आ गई। बताया जा रहा है कि वह अपने गिरे माबाइल को लेने के लिए झुकी तभी उसका संतुलन बिगड़ गया है और ट्रेन के पहिए के नीचे आ गई।

यह घटना खमतराई रेलवे फाटक के समीप हुई। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक थर्ड जेंडर का नाम उमेश सूर्यवंशी बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। सूचना मिलन पर थर्ड जेंडर उसके साथी मौके पर पहुंच गए थे।

इनपुट (भोजेंद्र वर्मा)

यह भी पढ़ें : अरुण साव बोले, यह वही कांग्रेस है जिसने राम को काल्पनिक बताया था!