Raipur : खाट पर लेटकर ‘आप’ का अनूठा प्रदर्शन!

By : hashtagu, Last Updated : September 9, 2023 | 6:18 pm

रायपुर। आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने आज रायपुर के अनुपम गार्डेन के सामने प्रदर्शन (Demonstration in front of Anupam Garden) किया। इस दौरान उन्होंने विधायक विकास उपाध्याय पर हमला किया। कहा, रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में वायरल फीवर और डेंगू के मामले बढ़ गए हैं।

जल,सड़क, डेंगू-मलेरिया का प्रकोप और बढ़ते अपराध के मुद्दाें पर भी जमकर बोले। इस दौरान आप प्रवक्ता सूरज उपाध्याय, आप नेता विजय झा समेत आप कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान आप कार्यकर्ता खाट पर लेट गए और सरकार विरोधी नारेबाजी कर रहे थे।

इनपुट (भोजेंद्र वर्मा)

यह भी पढ़ें : महिलाओं पर हो रहे ‘अत्याचार’ को लेकर ‘राज्यपाल’ से मिले BJP के दिग्गज!