Jashpur : भाभी को कुल्हाड़ी से ‘उतारा’ मौत के घाट! आरोपी को पुलिस ने तत्काल धर दबोचा SP पुलिस टीम को देंगे ईनाम

By : hashtagu, Last Updated : March 10, 2024 | 10:02 pm

जशपुर। पुश्तैनी जमीन के विवाद में अपने ही भाभी को कुल्हाड़ी से हमला (Sister-in-law attacked with an axe.) कर मौत के घाट उतार दिया। यह ह्दय विदारक घटना कुनकुरी थाना क्षेत्र के ग्राम हर्राडांड़ में घटी। इसकी सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस की टीम ने अपनी भाभी की हत्या कर भाग रहे आरोपी गणेश राम चौहान उम्र 46 साल को तत्काल मौके से धर दबोचा। आरोपी के पास से लोहे की टंगिया जब्त किया। आरोपी के खिलाफ धारा 302 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है। हत्यारोपी को तत्काल पकड़े जाने पर एसपी शशिमोहन सिंह (SP Shashimohan Singh) ने पुलिस टीम को ईनाम देने की घोषणा।

  • पुलिस के मुताबिक दोपहर लगभग 02 से ढाई बजे के मध्य थाना कुनकुरी क्षेत्र के ग्राम हर्राडांड़ निवासी गणेश राम चैहान उम्र 46 साल का पुष्तैनी जमीन को लेकर अपने बड़े भाई मुनेश्वर राम चैहान उम्र 48 साल एवं भाभी उम्र 45 साल से विवाद चल रहा था। विवाद बढ़ने पर मुनेश्वर राम चैहान ने घर में रखे लोहे का टंगिया से अपनी भाभी के सिर में हमला कर दिया। जिसे घायल अवस्था में ही ईलाज हेतु कुनकुरी अस्पताल लाये थे। अस्पताल पहुंचने पर उसकी मौत हो गई। जांच उपरांत प्रकरण में हत्या का अपराध घटित होना पाये जाने पर थाना कुनकुरी में आरोपी मुनेष्वर राम चौहान के विरूद्ध अप.क्र. 39/2024 धारा 302 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर फरार आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

➡️उक्त आरोपी घटना घटित कर भाग रहा था, जिसे पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह (IPS) के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में तत्काल हिरासत में ले लिया गया है।

➡️प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक मल्लिका बनर्जी, स.उ.नि. रामजी साय पैंकरा, प्र.आर. 274 त्रिनाथ यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

यह भी पढ़ें : Jashpur : अपराध नियंत्रण को लेकर SP शशिमोहन सिंह Action मोड में! मातहतों को दिए ‘रोकने’ के लिए सख्त हिदायत

यह भी पढ़ें : Jashpur : नशीली कफ सिरप की ‘तस्करी’ का भंडाफोड़! दो गिरफ्तार 201 कफ सिरप बरामद