फ्लाइट नहीं मिली तो ट्रेन से पहुंचे शिवम दुबे, पहचान छिपाने के लिए अपनाया ये खास तरीका
By : dineshakula, Last Updated : March 11, 2026 | 10:07 am
By : dineshakula, Last Updated : March 11, 2026 | 10:07 am
अहमदाबाद (गुजरात): भारतीय क्रिकेटर शिवम दुबे ने फ्लाइट टिकट (Flight Ticket) नहीं मिलने के कारण ट्रेन (Train Travel) से मुंबई का सफर किया और इस दौरान अपनी पहचान छिपाने के लिए खास तरीका अपनाया। टीम इंडिया की टी20 विश्व कप जीत के बाद दुबे जल्दी से मुंबई पहुंचना चाहते थे, लेकिन सभी उड़ानें फुल होने के कारण उन्हें ट्रेन से जाना पड़ा।
रिपोर्ट के अनुसार, शिवम दुबे अपनी पत्नी अंजुम और एक दोस्त के साथ अहमदाबाद से मुंबई जाने वाली सयाजी एक्सप्रेस की थर्ड एसी (3rd AC) कोच में सवार हुए। उस समय उनके चार साल के बेटे अयान और दो साल की बेटी मेहविश मुंबई में घर पर थे, इसलिए उन्हें जल्द घर पहुंचने की जल्दी थी।
दुबे ने बताया कि पहचान छिपाने के लिए उन्होंने टोपी, मास्क और फुल स्लीव टी‑शर्ट पहन ली थी। ट्रेन सुबह करीब 5:10 बजे थी, इसलिए उन्हें उम्मीद थी कि स्टेशन पर ज्यादा लोग नहीं होंगे। ट्रेन में चढ़ने के बाद वे सीधे ऊपर वाली बर्थ पर जाकर लेट गए ताकि किसी की नजर उन पर न पड़े।
सफर के दौरान जब टिकट चेकर आया तो उसने पूछा कि “शिवम दुबे कौन है, वो क्रिकेटर?” इस पर दुबे की पत्नी अंजुम ने तुरंत जवाब दिया कि “नहीं, वो यहां कहां से आएगा।” इसके बाद टिकट चेकर आगे बढ़ गया और दुबे की पहचान छिपी रह गई।
करीब आठ घंटे के सफर के बाद दुबे मुंबई पहुंचे। हालांकि उन्हें दिन में बोरीवली स्टेशन पर उतरते समय पहचान लिए जाने की चिंता थी, इसलिए उन्होंने पुलिस से मदद ली। पुलिस की सुरक्षा में वे सुरक्षित तरीके से स्टेशन से बाहर निकल गए।
Meet Shivam Dube : Clutch God 👿
– delivered Clutch performances
– took just one photo with the trophy
– took 5 am train from Ahmedabad to Mumbai like a common manHero, Hope, Man, Myth, Legend 🫡 https://t.co/byY8kAqxl2 pic.twitter.com/UESYY8J1tB
— The Cricket Katha (@TheCricketKatha) March 11, 2026