लोकसभा चुनाव समिति में ‘भूपेश-सिंहदेव’ समेत 18 नेता को मिली जगह! इसकी बड़ी वजह

By : hashtagu, Last Updated : January 7, 2024 | 2:23 pm

रायपुर। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव (Congress Lok Sabha elections) की तैयारी शुरू कर दी है। छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों के लिए कांग्रेस ने इलेक्शन कमेटी (Congress Election Committee) बनाई है। छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल, सिंहदेव समेत 18 नेताओं को शामिल किया गया है। इस समिति के अध्यक्ष दीपक बैज होंगे ।

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की ओर से राजस्थान, केरला, तेलंगाना छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर और त्रिपुरा के लिए इलेक्शन कमेटी बनाई है। इस कमेटी में स्थानीय नेताओं को जगह मिली है। जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने आदेश जारी किया है।

शुक्रवार को बनाई गई थी स्क्रीनिंग कमेटी

इससे पहले शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा में अपने प्रत्याशी चयन के लिए स्क्रीनिंग कमेटी बनाई थी। ये कमेटी लोकसभा के लिए छत्तीसगढ़ से कौन कौन प्रत्याशी हो सकता है इसके लिए काम करेगी। छत्तीसगढ़ समेत 7 राज्यों के लिए बनी कमेटी की चेयरपर्सन राज्यसभा सांसद रजनी पाटिल होंगी। वहीं कृष्णा अल्लवरु और प्रताप सिंह पार्टी के सदस्य है। ये कमेटी सभी 11 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी चयन के लिए काम करेगी। दावेदारों से लेकर प्रत्याशी चयन तक इनकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। कांग्रेस ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पांच क्लस्टर में बांटा है। छत्तीसगढ़ वाले क्लस्टर में गुजरात, मध्यप्रदेश राजस्थान, दिल्ली, दमन-दीव, दादर और नागर हवेली शामिल हैं।

  • भूपेश-सिंहदेव को ‘नेशनल टीम’ में भी मिल चुकी है जिम्मेदारी

कांग्रेस आलाकमान ने सिंहदेव और बघेल को हाल ही में राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी भी सौंपी है। कुछ दिन पहले छत्तीसगढ़ के पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को कांग्रेस ने राष्ट्रीय घोषणा पत्र समिति का संयोजक नियुक्त किया।

सिंहदेव सीधे तौर पर उस प्लानिंग का हिस्सा होंगे, जिसमें कांग्रेस लोकसभा चुनाव को लेकर अपना घोषणा पत्र तैयार करेगी। इसमें प्रियंका गांधी वाड्रा, शशि थरूर, जयराम रमेश, आनंद शर्मा जैसे बड़े नेता शामिल हैं। ये समिति में सदस्य बनाए गए हैं।

वहीं 19 दिसंबर को AICC की ओर से नेशनल अलायंस कमेटी का गठन किया गया। इस कमेटी में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी जिम्मेदारी दी गई है। कमेटी में एक संयोजक समेत 5 सदस्य हैं। कांग्रेस पार्टी के लिए ये पांचों सदस्य अलायंस को लेकर समन्वय बनाने का काम करेंगे।

इसमें राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत, सलमान खुर्शीद और मोहन प्रकाश भी सदस्य हैं। नेशनल अलायंस कमेटी के संयोजक मुकुल वासनिक बनाए गए हैं। मई 2024 में लोक सभा के चुनाव होने हैं।

Cong 1 1704558033

यह भी पढ़ें :  अब ‘ओम माथुर’ के निशाने पर लोकसभा चुनाव! कार्यकर्ताओं को दिए जीत मंत्र