‘टनल’ से सकुशल बाहर ‘निकले’ 40 मजदूर! ‘खड़गे-TS सिंहदेव’ ने दी शुभकामनाएं

By : hashtagu, Last Updated : November 28, 2023 | 11:32 pm

रायपुर। उत्तरकाशी की टनल (Uttarkashi Tunnel) से 40 मजदूरों के सकुशल बाहर (40 workers out safely) निकलने पर कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने उनके परिजनों को शुभकामनाएं दी। क्योंकि टनल में फंसे मजदूरों के सकुशल बाहर निकलने की प्रार्थनाएं पूरा देश कर रहा है। इस सफलता को लेकार पूरे देश में खुशी का माहौल है।

ऐसे में छत्तीसगढ़ में ही नहीं राष्ट्रीय की पार्टियों के दिग्गजों ने भी शुभकामनाएं दी है। इसी तारम्मय में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव और कांग्रेस के राष्ट्रीय मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने एक्स ट्विटर पर शुभकामनाएं प्रेषित किया है। वैसे इनके अलावा बीजेपी ही नहीं, सोशल मीडिया पर सभी इसकी सफलता पर अपनी खुशी का इजहार किया है। ये दीगर बात है कि आने वाले में मजदूरों के टनल में फंसने के कारणों को लेकर सियासी चर्चा भी जोर पकड़ सकती है।

यह भी पढ़ें : Political Story : भूपेश के CM आवास पर ‘चंद्राकर’ की तल्ख टिप्पणी! तो ‘कांग्रेस’ भी पीछे नहीं