भूपेश का ‘रमन’ पर वार! कहा, BJP नहीं ‘उनकी’ टीम लड़ रही चुनाव

By : hashtagu, Last Updated : October 14, 2023 | 6:31 pm

रायपुर। आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह (Former Chief Minister Dr. Raman Singh) पर सियासी वार किया। इसके अलावा उन्होंने छत्तीसगढ़ में ट्रेनों के परिचालन के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

कहा, एक सवाल के जवाब में कहा, विधानसभा चुनाव तो भारतीय जनता पार्टी चुनाव नहीं लड़ रही है, चुनाव लड़ रही हैं, रमन सिंह और उनकी पूरी टीम। कहा, 15 साल जिन लोगों ने छत्तीसगढ़ को लूटा खसूटा उन लोगों के हाथ में फिर सत्ता नहीं आने वाली नहीं है।

उन्होंने कहा, 9-9 सांसद मिलकर ट्रेनें नहीं चलवा पा रहे हैं। केंद्र में बैठी भाजपा की सरकार भाजपा यात्रियों को परेशान कर रही है। इसका जवाब आने मतदान के दिन जनता देगी।

कहा, आॅनलाइन महादेव ऐप पर भारतीय जनता पार्टी प्रतिबंध लगा सकती है। लेकिन नई पीढ़ी जुआ खेलती रहे, पूरे देश में भाजपा का यही षड्यंत्र चल रहा है।

यह भी पढ़ें : अरुण बोले, कांग्रेस ने क्यों खाई ‘गंगाजल’ की झूठी कसम