डेविड वॉर्नर गिरफ्तार: शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में फंसे, तय सीमा से दोगुना अल्कोहल

डेविड वॉर्नर ने 2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन वे अभी भी विभिन्न टी20 लीग में सक्रिय हैं और बिग बैश लीग में सिडनी थंडर की कप्तानी भी कर रहे हैं।

  • Written By:
  • Updated On - April 7, 2026 / 09:13 PM IST

सिडनी: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर David Warner को शराब पीकर गाड़ी चलाने (ड्रिंक ड्राइविंग – Drink Driving) के आरोप में गिरफ्तार (Arrested) किया गया है। पुलिस के मुताबिक, वॉर्नर ने कानूनी सीमा (Legal Limit) से अधिक शराब पीकर वाहन चलाया और उनका ब्लड अल्कोहल लेवल (Blood Alcohol Level) 0.104 पाया गया, जो तय सीमा 0.05 से दोगुना है।

यह घटना सिडनी के मारूब्रा इलाके में हुई, जहां पुलिस रैंडम ब्रेथ टेस्ट (Random Breath Test) कर रही थी। बताया गया कि वॉर्नर की गाड़ी टेस्टिंग पॉइंट से पहले ही रुक गई, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें जांच के लिए रोका। शुरुआती टेस्ट में पॉजिटिव आने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर मारूब्रा पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां दूसरी जांच में भी 0.104 की पुष्टि हुई।

पुलिस ने 39 वर्षीय वॉर्नर के खिलाफ मिड-रेंज ड्रिंक ड्राइविंग (Middle-range PCA) का मामला दर्ज किया है। उन्हें कोर्ट में पेश होने का नोटिस दिया गया है और अब उन्हें 7 मई 2026 को सिडनी के डाउनिंग सेंटर लोकल कोर्ट में पेश होना होगा।

वॉर्नर हाल ही में पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में कराची किंग्स के कप्तान के रूप में खेल रहे हैं और मैचों के बीच ब्रेक में ऑस्ट्रेलिया लौटे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले के बावजूद उनके PSL में वापस लौटने पर तत्काल कोई रोक नहीं है।

डेविड वॉर्नर ने 2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन वे अभी भी विभिन्न टी20 लीग में सक्रिय हैं और बिग बैश लीग में सिडनी थंडर की कप्तानी भी कर रहे हैं।

इस घटना के बाद क्रिकेट जगत में हलचल है और यह मामला अब कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ेगा।