खुशी के पल : मां ‘जसमनी देवी’ बोलीं, विश्वास नहीं हो रहा बेटा CM बन गया!

By : madhukar dubey, Last Updated : December 10, 2023 | 10:12 pm

छत्तीगसढ़। ये तो सच है कि मां ही हर व्यक्ति की पहली पाठशाला होती है। किसी भी साधारण व्यक्ति को महान बनाने में मां का अमूल्य योगदान होता है। जिसे कहीं से भी नाकारा नहीं जा सकता। आप सोचिए कि जिस मां ने दिन-रात जागकर बेटों को बड़ा किया और सपना था कि बेटा समाज की सेवा में अपना पूरा जीवन समर्पित कर दे।

आखिरकार, वह दिन भी आ गया जब बेटा सीएम बन गया। कुछ ऐसा ही पल छत्तीसगढ़ के नए सीएम विष्णुदेव सॉय (CM Vishnudev Soy) की मां जसमनी देवी (Mother Jasmani Devi) के सामने आज आया तो उन्होंने कहा, कहा- आज मेरे बेटे को छत्तीसगढ़ की सेवा करने का सौभाग्य मिला है, इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है। मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि बेटा सीएम बन गया। परिवार के अन्य सदस्यों ने कहा कि आदिवासी मुख्यमंत्री बनने से गौरव हो रहा है।

विष्णुदेव सॉय के सीएम बनने पर कुछ इस तरह से आई प्रतिक्रिया

बीजेपी प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि- अनुभवी कार्यकर्ता, अटल जी के कार्यकाल में मंत्री रहे कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री बनाया गया है इससे अच्छा और क्या हो सकता है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि- विष्णु देव साय जी को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर बधाई। नवा छत्तीसगढ़ की न्याय और प्रगति यात्रा को आप मुख्यमंत्री के रूप में आगे बढ़ाएं, ऐसी कामना करता हूं।

विष्णुदेव साय कुनकुरी से विधायक और बड़े आदिवासी नेता हैं। वे 2 बार छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री भी रहे हैं। चुनावी रैली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था कि इन्हें जिताइए, मैं इनको बड़ा आदमी बना दूंगा।

आज दिन भर क्या-क्या हुआ, इसकी एक झलक

  1. सुबह 9 बजे- रायपुर पहुंचे बीजेपी के तीनों ऑब्जर्वर अर्जुन मुंडा, दुष्यंत कुमार गौतम और सर्बानंद सोनोवाल एयरपोर्ट से सीधे बीजेपी प्रदेश कार्यालय रवाना हुए।
  2. सुबह 10 बजे से- बीजेपी ऑफिस में विधायकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ।
  3. दोपहर 12 बजे- बैठक पहले 12 बजे होने वाली थी जो लंच के चलते 2.30 बजे शुरू हुई।
  4. दोपहर 2 बजे के करीब रमन सिंह पहुंचे। 3 चरणों में बैठक शुरू हुई। पहले तीनों पर्यवेक्षक अर्जुन मुंडा, सर्बानंद सोनोवाल और दुष्यंत कुमार गौतम ने प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, नितिन नबीन और अजय जामवाल के साथ चर्चा की। इसके बाद संगठन महामंत्री पवन साय और रमन सिंह के साथ तीनों पर्यवेक्षक ने बैठक कर उनकी राय जानी। तीसरे चरण में विधायक दल की बैठक हुई।
  5. दोपहर 3.30 बजे- इस बैठक में रमन सिंह ने विष्णुदेव साय के नाम का प्रस्ताव रखा और उन्हें विधायक दल का नेता चुन लिया गया।
  6. 4 बजे के करीब बीजेपी दफ्तर में 15 गाड़ियों का काफिला अंदर पहुंच गया।

यह भी पढ़ें : राज्यपाल से मिले ‘विष्णुदेव सॉय’! मोदी की ‘मौजूदगी’ में 13 को शपथ ग्रहण संभव!