रिक्शा चालक से बने MLA बने ‘ईश्वर साहू’ ने विधानसभा की ‘चौखट’ पर टेका मत्था

By : madhukar dubey, Last Updated : December 6, 2023 | 9:19 pm

रायपुर। कहते हैं ‘आदमी’ नहीं समय बलवान होता है। अपने बेटे की हत्या पर न्याय की गुहार लगाने वाले पीडि़त पिता ईश्वर साहू बीजेपी (Ishwar Sahu became MLA) की टिकट पर जीत कर विधानसभा पहुंचे। जहां उन्होंने सबसे पहले मत्था टेका, फिर उसके बाद उन्होंने विधानसभा में प्रवेश (Entry into assembly) किया। आज उनकी यह तस्वीर जमकर वायरल हो रही है।

  • बेमेतरा जिले की साजा सीट से चुने गए भाजपा विधायक ईश्वर साहू बुधवार को विधानसभा पहुंचे। उन्होंने विधानसभा की चौखट पर घुटने टेके फिर माथा रखकर प्रणाम किया। इसके बाद अंदर गए। एक रिक्शा चालक से विधायक बने ईश्वर साहू ने 8 बार विधायक रहे और मंत्री रविंद्र चौबे को 5196 वोटों शिकस्त दी है। दंगों में उन्होंने अपना बेटा खोया, इसके बाद भाजपा ने उन्हें प्रत्याशी बनाया था।

बता दें, एक विवाद में इनके बेटे भुनेश्वर साहू की हत्या हो गई थी। इसके न्याय के लिए उन्होंने अनशन किया था। इसके बाद यह मुद्दा पूरे प्रदेश में खूब चला। इनके समर्थन में बीजेपी आगे आई और आंदोलन किया गया है। इसके बाद उन्हें बीजेपी से टिकट दिया गया। इसके बाद उन्होंने अपने न्याय की मांग के लिए कांग्रेस नेता और कई बार के विधायक और मंत्री रविंद्र चौबे को हराकर विधायक बने।

यह भी पढ़ें: MLA ‘टोप्पो’ का ‘पहला सियासी’ वार! बोले, ‘अमरजीत भगत’ को अब ‘मूंछ’ मुंडवाना चाहिए!

यह भी पढ़ें: गुजरात की तर्ज पर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी नए चेहरे को सीएम बना सकती है भाजपा