बरगढ़ लोकसभा क्षेत्र में किरणदेव और पुरंदर मिश्रा का रोड शो! कहा-ओडिशा में बदलाव की बयार …VIDEO

By : hashtagu, Last Updated : May 18, 2024 | 5:56 pm

रायपुर। ओडिशा के चुनाव प्रचार में छत्तीसगढ़ भाजपा के दिग्गज नेता प्रचार में जुटे हैं। इसी कड़ी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  किरण देव (BJP State President Kiran Dev)  बंदबहाल में,लोकसभा बारगढ़ में रोड शो (Road show in Lok Sabha Bargarh) में शामिल हुए। उन्होंने विधानसभा प्रत्याशी सुरेश पुजारी लोकसभा प्रत्याशी प्रदीप पुरोहित के लिए प्रचार किया।

Vidhanshabha Bjp 00000000001

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने ओड़िसा में भाजपा प्रत्याशियों के प्रचार का मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने ओडिशा के बंदबहाल अंतर्गत लोकसभा बरगढ़ में रोड शो कर लोकसभा प्रत्याशी प्रदीप पुरोहित, विधानसभा प्रत्याशी, सुरेश पुजारी के पक्ष में प्रचार किया। इस अवसर पर आयोजित सभा में उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर ओडिशा के सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा ओडिशा के संसाधनों पर केवल ओडिशा के लोगों का अधिकार होना चाहिए। जबकि पटनायक सरकार पिछले कई सालों से मूल ओडिशा वासियों को छल रही है। किरण सिंह देव ने कहा जहां जहां भाजपा की सरकार बनती है 10 दिनों के भीतर भाजपा मोदी की गारंटी पूरे करती है। मोदी की गारंटी, गारंटी पूरी होने की गारंटी है। इसलिए अधिक से अधिक वोट भाजपा को देकर जिताने की बात कही।

जहां भाजपा की सरकार बनी है वहां विकास का नया स्तर लोगों ने देखा है: पुरंदर मिश्रा

इस दौरान सह प्रभारी एवं भाजपा उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा भाजपा केवल पार्टी नही बल्कि देशभक्तों की टोली है जो देश के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के लिए अंत्योदय के लिए दिन-रात मेहनत करती है। भाजपा की सरकार जहां भी बनी है वहां विकास का नया स्तर लोगों ने देखा है। छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र आज विकास के अगले दौर में प्रवेश कर चुके है जबकि बीजेडी एक ऐसी भ्रष्ट राजनीति पार्टी है जो केवल एक परिवार के विकास की बात करती है और लगातार ढाई दशकों तक ओडिशा के लोगों का शोषण कर रही है। जनता इस बार इन्हे सबक सिखाने जा रही है एवं भाजपा को जिताने जा रही है।

इस रैली में प्रभारी विजय तोमर,प्रत्याशी सुरेश पुजारी, पूर्व सांसद प्रभात सिंह देव, पूर्व विधायक बैदू राम कश्यप समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : सरेंडर नक्सल दंपति से डिप्टी सीएम शर्मा ने विडियो कालिंग कर 10वीं पास होने पर बधाई देते हुए कहा-घर आऊंगा तो भाजी खिलाना..

यह भी पढ़ें :नन्हीं बच्ची बोली-CMअंकल ‘हेलीकॉप्टर’ में बैठना है! विष्णुदेव ने सोशल मीडिया पर शेयर किए अनुभव