कवासी के ‘बकरे’ पर रमन के ‘सवाल’ पर सदन में लगे ठहाके!…VIDEO

By : hashtagu, Last Updated : February 16, 2024 | 9:10 pm

रायपुर। आज विधानसभा सत्र के दौरान ऐसा भी वाक्या आया। जिससे पूरा सदन ठहाकों से गूंज उठा। विधयक किरण सिंह देव ने बस्तर दशहरे और गोंचा पर्व को लेकर सवाल पूछे। जिस पर मंत्री बृजमाेहन अग्रवाल जवाब देते हुए कहा कि वे बस्तर के मेला-दशहरा के लिए हर साल 15 लाख रुपए का प्रावधान करेंगे।

उनके इस जवाब को पूर्व मंत्री कवासी लखमा (Former minister Kawasi Lakhma) को सुनने में चूक हो गई। वे 15 लाख को 15 हजार समझते हुए कहा 15 में क्या होगा! इसमें एक बकरा नहीं आता और वहां तो काफी बकरे लगते हैं। कवासी लखमा को फिर बताया गया कि राशि 15 हजार नहीं 15 लाख हैं। जिस पर विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह (Assembly Speaker Dr. Raman Singh) ने लखमा से पूछ बैठे कि आप बताओ 15 लाख में कितने बकरे आएं। फिर क्या था, पूरा सदन ठहाके से गूंज उठा।

यह भी पढ़ें : राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना