उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बोले, आज भारत हर क्षेत्र में वर्ल्ड लीडर है

By : hashtagu, Last Updated : January 20, 2024 | 3:02 pm

छत्तीसगढ़। रायपुर में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Vice President Jagdeep Dhankhar) ने कहा कि विकसित भारत 2047 हमारा सपना नहीं बल्कि लक्ष्य है। और हम इस लक्ष्य की ओर तीव्रता से जा रहे हैं। बीते कुछ सालों में हमारी सोच में काफी बदलाव आया है। आज का भारत जिस विकास के साथ आगे जा रहा है। हम हर क्षेत्र में वर्ल्ड लीडर हैं। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (Indira Gandhi Agricultural University) के 38वां स्थापना दिवस के मौके पर धनखड़ ने ये बातें कही।

धनखड़ ने आगे कहा कि सबसे अधिक डिजिटल ट्रांजेक्शन हमारे भारत में होते हैं। भारतीयता हमारी पहचान है और इस पर हमें गर्व है। कभी असफल होने के डर से किसी चीज को आगे नहीं बढ़ाएंगे तो आपका नुकसान कम और देश का नुकसान ज्यादा है। कृषि में जितने स्टार्टअप की संभावना है। उसका इस्तेमाल करें। सभी बड़े बड़े उद्योग ऐसा ही कर रहे हैं।

इससे पहले कृषि विश्वविद्यालय परिसर में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मौल श्री का पौधा रोपण किया। धनखड़ ने कृषि स्टार्ट अप, बायोटेक और कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया।

कार्य्रकम के दौरान उपराष्ट्रपति धनखड़ ने संजीवनी राइस का शुभारंभ भी किया। उनके साथ राज्यपाल और सीएम विष्णुदेव साय भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : भोपाल से अयोध्या के लिए रवाना हुए उज्जैन के लड्डुओं के प्रसाद रथ