कंपनी के ‘अफसर’ ने खुद को मारी गोली! कुछ दिन पूर्व दिया इस्तीफा

By : hashtagu, Last Updated : July 15, 2023 | 2:02 pm

छत्तीसगढ़। रायपुर के खमतराई (Khamtrai of Raipur) इलाके में एक शख्स ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी (Suicide) कर ली। मरने वाला व्यक्ति एक इस्पात कंपनी में अधिकारी था। घटनास्थल से पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। इस वजह से यह साफ नहीं हो सका कि आखिर उसने अपनी जान क्यों ली। खमतराई थाने की पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

घटना भनपुरी से लगे धन लक्ष्मी नगर इलाके की है। आलोक सिंह (45) यहां अपनी पत्नी और 3 बच्चों के साथ रह रहा था। उत्तर प्रदेश के बलिया का रहने वाला आलोक सिंह निको इस्पात नाम की कंपनी में मैनेजनमेंट का अधिकारी था। ये बात भी सामने आई है कि 2 दिन पहले ही इसने संस्थान से इस्तीफा दिया और अब खुदकुशी कर ली।

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना शुक्रवार दोपहर 12:00 बजे के आसपास हुई। तब आलोक का एक बेटा और दो बेटियां स्कूल गए हुए थे। घर पर सिर्फ पत्नी थी। तभी अचानक बेडरूम से फायर की आवाज आई। गोली चलने की आवाज सुनकर पत्नी जब बेडरूम की ओर भागी तो देखा कि पति का शव खून से सना जमीन पर पड़ा हुआ है। इसके बाद पड़ोसियों को जानकारी दी और मामला पुलिस के पास पहुंचा।

यह पढ़ें : कांग्रेस को नई धार देने के लिए दीपक बैज तैयार! आज ग्रहण करेंगे पद