सुशील ने कहा, केजरीवाल के ‘झूठ की खेती’ छत्तीसगढ़ में नहीं चलेगी!, देखें VIDEO

By : madhukar dubey, Last Updated : March 5, 2023 | 9:56 pm

छत्तीसगढ़। आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में कांग्रेस सरकार पर आरोप जड़े। जिसके जवाब में कांग्रेस के प्रदेश संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला (Sushil Anand Shukla) ने कहा, अरविंद केजरीवाल के झूठ की खेती यहां छत्तीसगढ़ में नहीं चलेगी।

जिस पार्टी को अभी बने जुमा-जुमा चार दिन हुआ है। उसके दर्जन मंत्री और विधायकों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। जिनके मंत्री जेल में हैं। वे क्या छत्तीसगढ़ को मॉडल बनाएंगे। कहा, अगर उनको देखना है तो हमारे यहां के आत्मानंद स्कूलों को दौरा कर लें। कहा, आज भूपेश हैं तो भरोसा है।