कांग्रेस ज्वाइन करने बाद ‘नंदकुमार साय’ ने बोला BJP पर हमला
By : hashtagu, Last Updated : May 1, 2023 | 12:41 pm
रायपुर | छत्तीसगढ़ में भाजपा को मजदूर दिवस के मौके पर बड़ा झटका लगा है। यहां के आदिवासी दिग्गज नेता नंदकुमार साय (Nandkumar Sai) ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। कांग्रेस के प्रदेश दफ्तर राजीव भवन में आयोजित कार्यक्रम में साय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर साय ने कांग्रेस की सदस्यता का फार्म भरा और मुख्यमंत्री ने उन्हें सूत की माला पहनाई। इस मौके पर कांग्रेस के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे।
नंदकुमार साय ने भाजपा पर जमकर हमला बोला
कांग्रेस में शामिल होकर नंदकुमार साय ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने भाजपा पर आदिवासी वर्ग का अपमान करने का आरोप लगाया। वहीं नंदकुमार साय को कांग्रेस में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि नंदकुमार साय आदिवासी वर्ग में बड़ा नाम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने आदिवासी वर्ग के बेहतरी के लिए जो निर्णय लिए उसकी नंदकुमार साय खुले मंचों पर कांग्रेस की प्रंशसा करते रहे और उन्हें सरकार के आदिवासी हितों के कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय लिया।
पांच बार के सांसद और विधायक रहे नंदकुमार साय ने रविवार को भाजापा से इस्तीफा दे दिया था। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के भेजे अपने इस्तीफे में नंदकुमार साय ने पार्टी पर उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया था। उन्होंने पार्टी के अंदर के कई बड़े नेताओं पर इस साजिश में शामिल होने के आरोप लगाए थे।
अपने इस्तीफे में नंदकुमार साय ने लिखा कि राज्य में भाजपा के गठन और अस्तित्व में आने के बाद उन्हें कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई। वहीं पिछले कुछ वर्षों से उनकी छवि को धूमिल करने के लिए भाजपा में उनके राजनीतिक प्रतिद्दी लगातार षड्यंत्र रच रहे थे और इससे आहत होकर उन्होंने भाजपा से इस्तीफा दे दिया। वहीं नंदकुमार साय के इस्तीफे के बाद भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व उनको मनाने में जुटा था लेकिन नंदकुमार साय भाजपा को दरकिनार कर सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए।
इनपुट (भोजेंद्र वर्मा)
#WATCH | Chhattisgarh: Dr Nand Kumar Sai joins Congress in the presence of Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel, in Raipur.
Nand Kumar Sai tendered his resignation from BJP yesterday. pic.twitter.com/bUL2ILHeBY
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) May 1, 2023




