पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर ट्रांसफर! 67 निरीक्षक-17 उप निरीक्षक बदले गए
By : madhukar dubey, Last Updated : June 6, 2023 | 1:35 pm
छत्तीगसढ़। पुलिस विभाग (Police Department) में विधानसभा चुनाव से पूर्व बड़े पैमाने पर तबादला (Mass Transfer) किया गया है। पुलिस स्थापना बोर्ड के फैसले के मुताबिक ये ट्रांसफर किए गए हैं।
जिनमें 67 निरीक्षक, और 17 उप निरीक्षकों का तबादला किया गया है। इन तबादलों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा भेजे गए उस पत्र से भी जोड़कर देखा जा रहा है, जिसमें 3 साल से ज्यादा समय तक एक ही जगह पर जमें हुए अफसरों के ट्रांसफर की बात कही गई थी हालांकि इस पत्र के बाद ये तबादले की पहली लिस्ट है। इसके बाद जल्द ही पुलिस और प्रशासनिक विभागों में और भी ट्रांसफर पोस्टिंग के ऑर्डर जारी किए जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें : CG PSC में महिला आरक्षण पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला








