संजीव झा बोले, कांग्रेस का अब ‘भूपेश’ पर भरोसा खत्म!

By : madhukar dubey, Last Updated : June 29, 2023 | 5:29 pm

रायपुर। आप के प्रदेश प्रभारी संजीव झा (AAP’s state in-charge Sanjeev Jha) ने टीएस सिंहदेव को उपमुख्यमंत्री (Deputy Chief Minister to TS Singhdev) बनाने पर तंज कसा। उन्होंने कहा, 60 दिन का उप मुख्यमंत्री बनने पर बधाई-शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा, इस तरह आनन-फानन उनको डिप्टी सीएम बनाना कई सवाल खड़े करते हैं। इसके पीछे कारण है कि चुनाव नजदीक है। छत्तीसगढ़ की जनता को नहीं है भूपेश बघेल पर भरोसा।

पूछा, क्या कांग्रेस मान रही है कि साढ़े चार साल में भ्रष्टाचार हुआ है। वहीं भूपेश बघेल सरकार ने शराबबंदी सहित कई वादों को पूरा नहीं किया है। इसलिए अब कांग्रेस का भूपेश बघेल पर भरोसा खत्म हो गया है। ऐसे में कांग्रेस ने टीएस बाबा को आगे किया है। अपने पद को बचाने में लगे रहे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल। कहा, आज छत्तीसगढ़ आज भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा केंद्र बना हुआ है।

यह भी पढ़ें : रमन का नंदकुमार सॉय पर तंज! कभी राष्ट्रीय अध्यक्ष होते थे, अब उन्हें अदने से पद में…