राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा को ‘डॉक्टर रमन सिंह’ की बड़ी सलाह! अब किसानों और भू-स्वामियों पर…VIDEO
By : madhukar dubey, Last Updated : February 28, 2024 | 4:19 pm
रायपुर। विधानसभा सत्र के दौरान किसानों और भूमि-स्वामियों के राजस्व संबंधी समस्याओं के निराकरण को लेकर मंत्री टंकराम वर्मा (Minister Tankram Verma) से विधायक ने सवाल पूछे। जिस पर टंकराम वर्मा ने कहा, किसानों और भू-स्वामियों से संबंधित समस्याओं के जो लंबित मामले हैं, उनका त्वरित गति से निराकरण करें। इस पर हम विचार कर रहे हैं। उन्होंने विधायक पुन्नूलाल मोहले ने अभी कहा, जो अविवादित है, उस पर तीन महीने की समय सीमा क्यों। तो इस पर भी हम विचार कर रहे हैं कि समय सीमा को घटा सकते हैं।
जिस पर विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह (Assembly Speaker Dr. Raman Singh) ने कहा, भविष्य में शिविर लगा कर एक-एक विधानसभा क्षेत्र में तीन से 4 जगह पर ऐसे मामले के निराकरण किया जा सकता है। अगर 6 महीने तक कार्य करेंगे तो सबका रजिस्ट्रेशन होगा और क्लीयर हो जाएगा। क्या ऐसी कोई कार्य योजना बनाएंगे क्या। हां, इसकी शुरुआत किए हैं, अध्यक्ष महोदय। इसमें जितना अच्छा कर सकते हैं, और इसमें पारर्दिशता आ सकती है। और किसानों को चक्कर लगाना न पड़े और इसके विषय में विचार कर रहे हैं। फिर रमन सिंह ने कहा, इसमें कोई सेवा शुल्क ने लगे क्योंकि प्रश्नकर्ता का मूल प्रश्न यही है।
किसानों, भूमि-स्वामियों की समस्याओं के निराकरण के लिए राज्य सरकार की गंभीरता शासन की साफ़ नीयत को दर्शा रही है।
हमें विश्वास है कि माननीय मुख्यमंत्री श्री @vishnudsai जी के मार्गदर्शन और माननीय राजस्व मंत्री श्री @tankramvermabjp जी के नेतृत्व में प्रदेश की नई सरकार किसानों,… pic.twitter.com/XaoBcZUXc5
— Dr Raman Singh (@drramansingh) February 28, 2024
यह भी पढ़ें : लोक निर्माण विभाग : गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण और अमानक कार्य पर ठेकेदार निलंबित




