लोकसभा चुनाव में BJP को बड़ी कामयाबी! 2 लाख 80 हजार कर्मचारियों का समर्थन
By : hashtagu, Last Updated : April 17, 2024 | 5:44 pm
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) में भाजपा को बड़ी कामयाबी मिली है। 2 लाख 80 हजार अनियमित कर्मचारियों (2 lakh 80 thousand irregular employees) के भाजपा को समर्थन देने का फैसला किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने 2 लाख 80 हजार कर्मचारियों द्वारा भाजपा को समर्थन देने हेतु आभार जताया है। देव ने कहा भाजपा जो कहती है वो करती है।
- आज छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ द्वारा प्रदेश के 2,80,000 अनियमित कर्मचारियों एवं उनके परिवार जनों ने भाजपा को अपना वोट देने के संबंध में समर्थन पत्र दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी एवं विष्णु सरकार के सुशासन पर अपना विश्वास जताने वाले अनियमित कर्मचारियों का आभार। निश्चित ही भाजपा ही देशवासियों की चिंता कर हर वर्ग को न्याय देने का काम करती है और करती रहेगी।
यह भी पढ़ें : BJP नेता ‘चौलेश्वर चंद्राकर’ बोले-भूपेश बघेल की निगाहें ‘फर्जियों’ का साथ रहकर फर्जी वाली सोच हो गई!





