बेटी से दरिंदगी पर CM शिवराज सख्त, जमींदोज करा दिए अरोपी के घर!, जानें, वाक्या
By : madhukar dubey, Last Updated : December 25, 2022 | 8:24 pm
भोपाल। बेटी से छेड़छाड़ और शादी के लिए बेटी के न कहने पर दंरिंदगी करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को twitter पर आरोपी रीवा के पंकज त्रिपाठी का दंरिंदगी भरा विडियो वायरल होने के बाद मध्यप्रदेश के प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने तत्काल एक्शन लेने के लिए उच्चाधिकारियों को निर्देश दिए।
पूरे मामले में पता चला कि ये विडियो पुराना है। इसकी शिकायत पीडि़ता ने अपने परिजनों के साथ रीवा जिले के मऊगंज थाने में की थी। लेकिन मामले को रफादफा कर वहां के टीआई ने आरोपी को थाने से ही छोड़ दिया था।
इस वायरल विडियो की पुष्टि के बाद मुख्यमंत्री ने कड़े निर्देश कि बेटियों पर जुल्म करने वाले को नेस्तानाबूत कर दिया जाए। जिस पुलिस और प्रशासन ने आरोपी के घर को जमींदोज कर दिया। साथ ही उनका ड्राइवर का लाइसेंस भी रद्द कर दिया गया। इसके अलावा थाने के टीआई को निलंबित भी कर दिया गया।
इस घटना की जानकारी हमारी वेबसाइट को मिली थी, जिसके आधार पर रविवार की सुबह खबर पोस्ट की गई थी।
रीवा जिले के मऊगंज क्षेत्र में युवती के साथ हुई बर्बरता की घटना में अपराधी पंकज त्रिपाठी को गिरफ्तार कर उसके घर पर बुलडोजर चलाया गया। ड्राइवर पंकज का लाइसेंस भी कैंसल कर दिया गया है।
मध्यप्रदेश की धरती पर महिलाओं पर अत्याचार करने वाला कोई बख्शा नहीं जायेगा। pic.twitter.com/Z4gHr2lWsk
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) December 25, 2022
दिनभर चले ट्विटर पर इस घटना के बीच मुख्यमंत्री ने अपने ट्विटर पर लिखा कि वह गिरफ्तार कर लिया गया है। जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की गई है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश की धरती पर महिलाओं पर अत्याचार करने वाला कोई व्यक्ति बख्शा नहीं जाएगा। अत्याचार करने वालों को कठोरतम सजा से दंडित किया जाएगा, जिससे वह दोबारा अपराध न कर सकें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ट्वीट कर कहा कि रीवा जिले के मऊ गंज क्षेत्र में युवती के साथ हुई बर्बरता की घटना के अपराधी पंकज त्रिपाठी को मिर्जापुर से गिरफ्तार कर उसके घर पर बुलडोजर चला कर ध्वस्त कर दिया है। अपराधी पंकज का लाइसेंस भी कैंसल कर दिया गया है। मऊगंज थाने के टीआई को भी निलंबित किया गया है। बता दें, इस पूरे घटना क्रम का विडियो बनाने वाले भारत साकेत को भी पुलिस गिरफ्तार किया है। यह आरोपी का मित्र बताया जा रहा है। यह विडियो बनाते समय आरोपी को ऐसा कृत्य करने के लिए उकसा रहा था।
रीवा में लड़की से बर्बरतापूर्ण मारपीट करने वाले दोनों आरोपी दरिंदे पंकज त्रिपाठी और भारत साकेत गिरफ्तार। pic.twitter.com/Tz4VHFcXQI
— Shubham shukla (@ShubhamShuklaMP) December 25, 2022




