मुख्यमंत्री साय ने युवाओं संग लगाई स्वतंत्रता दौड़, बोले – तिरंगा है बलिदान और गौरव का प्रतीक
By : hashtagu, Last Updated : August 14, 2025 | 5:22 pm
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Vishnu Deo Sai) ने राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव में आयोजित स्वतंत्रता दौड़ में हजारों युवाओं के साथ भाग लिया और देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत इस आयोजन को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने भारत माता और अमर बलिदानी रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।
मुख्यमंत्री साय ने कहा,
“हमारा तिरंगा हमारे पूर्वजों के वर्षों के संघर्षों और बलिदान का जीवंत प्रतीक है। यह हमारे वीरता, शांति और समृद्धि की अमिट चेतना है। इसमें करोड़ों भारतीयों की आकांक्षाएं समाहित हैं।”
उन्होंने देशवासियों से अपील की कि वे तिरंगे की शान को हमेशा बनाए रखें और अमर बलिदानियों को कभी न भूलें। उन्होंने कहा कि आज का दिन हमें यह याद दिलाता है कि यह स्वतंत्रता लाखों-करोड़ों देशभक्तों के त्याग और बलिदान से मिली है।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “हर घर तिरंगा” और “तिरंगा यात्रा” जैसे अभियानों की सराहना करते हुए कहा कि आज पूरा देश स्वतंत्रता दिवस को उत्साह और एकता के साथ मना रहा है। उन्होंने कहा,
“यह केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी एकता, अखंडता और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है।”
मुख्यमंत्री साय ने यह भी बताया कि वर्ष 2047 तक के लिए विकसित छत्तीसगढ़ विज़न डॉक्यूमेंट तैयार किया गया है और राज्य सरकार उसी दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यह केवल सरकार का नहीं, हम सभी नागरिकों का साझा संकल्प है।
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर सभी नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और युवाओं से देश के विकास में सक्रिय भागीदारी की अपील की।
इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता दौड़ केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि आज़ादी के संघर्ष का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वीर सपूतों के बलिदान से ही हमें यह आजादी प्राप्त हुई है। उन्होंने मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में विकसित, स्वच्छ, स्वस्थ और समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में कई विशिष्ट जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें विधायक पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, गुरु खुशवंत साहेब, अनुज शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल और खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव यशवंत कुमार शामिल रहे।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज रायपुर में प्रदेश के युवाओं के साथ स्वतंत्रता दौड़ में शामिल हुए। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आयोजित किया जा रहा है जिसके तहत इस स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय… pic.twitter.com/fmHlrkqYvh— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) August 14, 2025




