छत्तीसगढ़ में नवरात्रि पर माँ बम्लेश्वरी दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को नि:शुल्क बसों से रवाना किया गया
By : dineshakula, Last Updated : September 23, 2025 | 1:26 pm
Chhattisgarh Navratri: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर आकाशवाणी चौक, रायपुर से माँ बम्लेश्वरी मंदिर, डोंगरगढ़ दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को चार नि:शुल्क बसों के साथ फ्लैग ऑफ किया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सभी श्रद्धालुओं को मंगलमय यात्रा और सुगम दर्शन की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने प्रार्थना की कि माँ बम्लेश्वरी प्रदेश में सुख-शांति और समृद्धि बनाए रखें तथा सभी की मनोकामनाएँ पूर्ण हों।
इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा सहित अनेक जनप्रतिनिधि और श्रद्धालुजन मौजूद थे।
|| जय माँ बम्लेश्वरी ||
शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर आज कालीमाता सेवा समिति द्वारा आयोजित माँ बम्लेश्वरी मंदिर, डोंगरगढ़ दर्शन हेतु श्रद्धालुओं के लिए रवाना हो रही 4 नि:शुल्क बसों को आकाशवाणी चौक, रायपुर से शुभकामनाओं के साथ फ़्लैग ऑफ़ किया।
सभी श्रद्धालुओं को मंगलमय यात्रा… pic.twitter.com/5m8TYIW5ON
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) September 23, 2025




