ओडिशा में CM साय की सभा: BJP प्रत्याशी जय ढोलकिया के लिए मांगा वोट, बोले– डबल इंजन सरकार विकास का नया अध्याय लिख रही
By : dineshakula, Last Updated : November 6, 2025 | 9:54 pm
By : dineshakula, Last Updated : November 6, 2025 | 9:54 pm
नुआपाड़ा, ओडिशा: ओडिशा (Odisa) के नुआपाड़ा विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी जय ढोलकिया के समर्थन में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 6 नवंबर को जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने जनता से भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए कहा कि “उत्तम ओडिशा हमारा संकल्प है।”
साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में जनजातीय समाज के जीवन में ऐतिहासिक बदलाव हो रहा है और ओडिशा भी उसी राह पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि ओडिशा और छत्तीसगढ़ का रिश्ता केवल भौगोलिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक भी है। दोनों राज्यों की परंपराएं, भाषाएं और आस्था समान हैं, और भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद दोनों पर है।
महाप्रभु जगन्नाथ जी की पुण्यभूमि ओडिशा के नुआपाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए पंचमपुर में आयोजित जनसभा में शामिल होकर भाजपा प्रत्याशी श्री जय ढोलकिया जी के समर्थन में जनता से मतदान करने की अपील की।
क्षेत्र की जनता का उत्साह, विश्वास और भाजपा के प्रति समर्थन, यह स्पष्ट संकेत दे रही… pic.twitter.com/Ilg5cliGxq
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) November 6, 2025
मुख्यमंत्री साय ने बीजेडी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नवीन पटनायक के शासनकाल में विकास कार्य रुक गए थे और जनता यह सोचने लगी थी कि असली मुख्यमंत्री कौन हैं — नवीन पटनायक या उनके सहयोगी वी.के. पांडियन। उन्होंने कहा कि अब मुख्यमंत्री मोहन मांझी के नेतृत्व में ओडिशा तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है।
भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी होने के साथ ही विचार, सिद्धांत, नीति और साफ नियत वाली पार्टी है।
यहाँ हर 3 साल में मंडल से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव होते हैं। मेहनती और निष्ठावान कार्यकर्ता का सम्मान भाजपा की पहचान है। pic.twitter.com/RRZYiW0yU1
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) November 6, 2025
साय ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनजातीय समाज को सम्मान और अवसर दिया है। देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इसका प्रमाण हैं। मांझी सरकार में भी चार जनजातीय विधायकों को मंत्री बनाया गया है। उन्होंने बताया कि नुआपाड़ा के विकास के लिए 1101 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 800 करोड़ रुपये जल परियोजनाओं पर खर्च हो रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ओडिशा और छत्तीसगढ़ दोनों जगह भाजपा की डबल इंजन सरकारें हैं, जिनसे हर वर्ग को फायदा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना और ओडिशा में सुभद्रा योजना जैसी योजनाएं महिलाओं को सशक्त बना रही हैं।