मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: लाडली बहनों को 1500 रुपये, सरकारी भवनों में सोलर प्लांट

By : hashtagu, Last Updated : November 10, 2025 | 4:24 pm

MP Cabinet: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। प्रमुख फैसलों में शामिल हैं:

लाडली बहना योजना में वृद्धि

  • मासिक आर्थिक सहायता राशि 1250 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये की गई।

  • योजना मार्च 2023 में 1000 रुपये मासिक सहायता राशि के साथ शुरू हुई थी।

  • सितंबर 2023 से राशि 1250 रुपये थी, अब नवंबर 2025 से 1500 रुपये दी जाएगी।

  • इसके लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में अतिरिक्त 1,793.75 करोड़ रुपये की आवश्यकता होगी।

  • कुल संभावित व्यय: 20,450.99 करोड़ रुपये

आचार्य शंकर संग्रहालय और ओंकारेश्वर परियोजना

  • अद्वैत लोक संग्रहालय के निर्माण के लिए पुनरीक्षित लागत 2424.369 करोड़ रुपये मंजूर।

  • ओंकारेश्वर एकात्म धाम परियोजना के कार्यों के लिए सूचकांक में छूट।

  • निर्माण कार्य एमपीटीसी द्वारा किए जाएंगे।

सरकारी भवनों में सोलर रूफटॉप संयंत्र

  • प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सभी शासकीय भवनों पर रेस्को पद्धति से सोलर रूफटॉप संयंत्र स्थापित किए जाएंगे।

  • शासकीय विभागों को इन परियोजनाओं में कोई निवेश नहीं करना होगा; केवल ऊर्जा उपयोग के लिए प्रति यूनिट भुगतान करना होगा।

  • 25 साल की अवधि तक संयंत्र का रख-रखाव RESCO इकाई द्वारा किया जाएगा।

  • अब जिलेवार अलग-अलग निविदा के बजाय एक ही निविदा संचालित होगी।

  • कुल योजना क्षमता:

    • भोपाल: 15,695 kW (211 साइट्स)

    • ग्वालियर: 5,267 kW (97 साइट्स)

    • इंदौर: 3,128 kW (106 साइट्स)

    • जabalpur: 1,432 kW (49 साइट्स)

    • अन्य जिलों में भी कुल लगभग 10,000 kW की क्षमता के सोलर रूफटॉप संयंत्र लगाए जाएंगे।