जांजगीर-चांपा सड़क हादसे में 5 की मौत, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया शोक
By : dineshakula, Last Updated : November 27, 2025 | 5:28 am
By : dineshakula, Last Updated : November 27, 2025 | 5:28 am
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़: जांजगीर-चांपा (Janjgir Champa) जिले के सुकली गाँव के पास हुई सड़क दुर्घटना में पाँच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। इस दर्दनाक हादसे पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा दुख व्यक्त किया है और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनाएँ प्रकट की हैं।
जांजगीर-चांपा जिले के सुकली गाँव के पास हुई सड़क दुर्घटना में पाँच लोगों की मृत्यु और कई लोगों के घायल होने की घटना पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है और पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएँ प्रकट की हैं।
दुर्घटना में घायल सभी व्यक्तियों को बिलासपुर…
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) November 26, 2025
हादसे में गंभीर रूप से घायल सभी लोगों को तुरंत बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री ने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए हैं कि सभी घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएँ और समुचित उपचार उपलब्ध कराया जाए।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति की कामना की और शोकग्रस्त परिवारों को इस दुःखद घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।