नियुक्ति के 9 घंटे बाद ही बदला फैसला, छत्तीसगढ़ भाजपा में सावित्री जगत की नियुक्ति रद्द होने से सियासी चर्चा तेज

By : hashtagu, Last Updated : December 17, 2025 | 8:45 pm

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा (BJP) में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पार्टी ने नियुक्ति जारी होने के महज 9 घंटे के भीतर ही अपना फैसला बदल दिया। भाजपा ने सावित्री जगत को अनुसूचित जाति मोर्चा का रायपुर शहर जिलाध्यक्ष नियुक्त किया था, लेकिन कुछ ही घंटों बाद इस आदेश को वापस ले लिया गया।

 BJP letter

BJP letter

भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मारकंडेय की ओर से जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि सावित्री जगत की यह नियुक्ति त्रुटिवश हुई थी, इसलिए इसे तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाता है। पहले जारी आदेश के अनुसार सावित्री जगत को रायपुर शहर जिला अनुसूचित जाति मोर्चा की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, लेकिन उसी दिन नया आदेश जारी कर नियुक्ति खत्म कर दी गई।

FB screen shot

इस नियुक्ति और उसके निरस्तीकरण को लेकर भाजपा के किसी भी वरिष्ठ पदाधिकारी की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं, सावित्री जगत की तरफ से भी इस पूरे घटनाक्रम पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। अचानक लिए गए इस फैसले के बाद पार्टी के अंदरखाने और राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं।