छत्तीसगढ़ बीजेपी कार्यसमिति में बड़ा फेरबदल, CM से लेकर मंत्रियों तक 84 नेताओं को मिली जिम्मेदारी
By : hashtagu, Last Updated : March 17, 2026 | 9:11 pm





3
By : hashtagu, Last Updated : March 17, 2026 | 9:11 pm
रायपुर: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रदेश कार्यसमिति (State Working Committee), स्थायी आमंत्रित (Permanent Invitees) और विशेष आमंत्रित (Special Invitees) सदस्यों की नई सूची जारी कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सहमति से जारी इस सूची में कुल 84 नेताओं को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है।
जारी सूची में प्रदेश के विभिन्न जिलों के नेताओं को शामिल किया गया है ताकि संगठन में क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखा जा सके। इसमें जशपुर, रायपुर, दुर्ग, सरगुजा, बलरामपुर, बस्तर, कोरबा, कोंडागांव, बिलासपुर और जांजगीर-चांपा सहित कई जिलों को प्रतिनिधित्व दिया गया है, जिससे पार्टी की पकड़ को पूरे राज्य में मजबूत करने की रणनीति साफ नजर आ रही है।
इस सूची में प्रमुख रूप से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, सरोज पांडेय, लता उसेंडी, अरुण साव, विजय शर्मा, तोखन साहू, रमेश बैस, देवेंद्र प्रताप सिंह, लक्ष्मी वर्मा और बृजमोहन अग्रवाल जैसे वरिष्ठ और सक्रिय नेताओं को शामिल किया गया है।
इसके अलावा पार्टी संगठन में नए और जमीनी स्तर पर मजबूत पकड़ रखने वाले चेहरों को भी जगह दी गई है, जिससे आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को और मजबूत बनाने की कोशिश की जा रही है।





3