धर्मेन्द्र को पद्म विभूषण, रोहित शर्मा को पद्मश्री सम्मान: शिबु सोरेन और अलका याग्निक को पद्म भूषण, 131 व्यक्तित्वों को पद्म पुरस्कार का ऐलान

By : hashtagu, Last Updated : January 25, 2026 | 6:46 pm

नई दिल्ली, 25 जनवरी 2026। केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 2026 के लिए पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया। इस वर्ष 131 व्यक्तित्वों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इनमें दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को पद्म विभूषण (Padma Vibhushan) सम्मान से नवाजा गया है। इसके अलावा, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबु सोरेन (Shibu Soren) और प्रसिद्ध गायिका अलका याग्निक (Alka Yagnik) को पद्म भूषण (Padma Bhushan) से सम्मानित किया गया।

पद्म पुरस्कार के तहत इस बार क्रिकेटर रोहित शर्मा (Rohit Sharma), पैरा एथलीट प्रवीण कुमार (Pravin Kumar), महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur), और हॉकी खिलाड़ी सविता पूनिया (Savita Punia) समेत 113 अन्य हस्तियों को पद्मश्री (Padma Shri) सम्मान से नवाजा जाएगा।

इस बार के पद्म पुरस्कार विजेताओं में 19 महिलाएं भी शामिल हैं। इनमें से 6 व्यक्तित्व विदेशी/NRI/PIO/OCI श्रेणी से हैं। इसके अलावा, 16 सम्मान प्राप्त व्यक्तित्वों को मरणोपरांत (Posthumous) यह पुरस्कार दिए जाएंगे।

पद्म पुरस्कार भारत सरकार द्वारा नागरिकों को उनके असाधारण कार्यों के लिए दिए जाते हैं, जो देश के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान के रूप में होते हैं।