T20 वर्ल्ड कप 2026 में बड़ा उलटफेर: जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से हराया
By : hashtagu, Last Updated : February 13, 2026 | 3:29 pm
By : hashtagu, Last Updated : February 13, 2026 | 3:29 pm
कोलंबो, 13 फरवरी 2026: 2026 के आईसीसी मेन्स T20 वर्ल्ड कप (world cup) में आज एक जबरदस्त उलटफेर देखने को मिला, जब जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से हराकर क्रिकेट जगत को चौंका दिया। यह मुकाबला R. प्रेमा दासा स्टेडियम, कोलंबो में खेला गया। जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 169/2 का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया, जिसमें ब्रायन बेनेट (Brian Bennett) ने 64* रन की बेहतरीन पारी खेली और कप्तान सिकंदर रजा ने तेज 25* रन जोड़े। उनके समर्थन में रयान बर्ल ने भी महत्वपूर्ण 35 रन बनाए।
जब ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजी का दौर आया, तो शुरुआत ही खराब रही और वे जल्दी चार विकेट खो बैठे। मैट रेंसॉ (Matt Renshaw) ने 65 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली और ग्लेन मैक्सवेल ने 31 रन बनाए, लेकिन टीम लक्ष्य का पीछा नहीं कर सकी और 146 रन पर ऑल‑आउट हो गई। जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजाराबानी (Blessing Muzarabani) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट लिए और ब्रैड इवांस ने 3 विकेट हासिल किए।
यह जीत जिम्बाब्वे के लिए खास है क्योंकि पिछले 19 वर्षों में यह पहली बार है जब उसने विश्व कप स्तर पर ऑस्ट्रेलिया को हराया है और इस परिणाम ने ग्रुप B में ऑस्ट्रेलिया की सुपर 8 क्वालिफिकेशन की उम्मीदों पर भी भारी प्रभाव डाला है।