शिवपुरी में दिनदहाड़े वरिष्ठ वकील संजय सक्सेना की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

By : hashtagu, Last Updated : February 14, 2026 | 4:28 pm

शिवपुरी (मध्य प्रदेश)। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले (Shivpuri) के करैरा कस्बे में शनिवार को दिनदहाड़े वरिष्ठ अधिवक्ता संजय कुमार सक्सेना की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना उस समय हुई जब संजय सक्सेना अदालत जाने के लिए सिविल कोर्ट की ओर बाइक से जा रहे थे। तभी आज्ञात बदमाशों ने पहले से घात लगाकर उन्हें सरेराह फायरिंग कर दिया।

पुलिस और स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में जमीनी विवाद को हत्या का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल्स के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। वरिष्ठ अधिवक्ता की इस दिनदहाड़े हुई हत्या से कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं और अधिवक्ता समाज में भारी आक्रोश है।