भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रन से हराकर सुपर-8 में जीत के साथ सेमीफाइनल की राह आसान की

By : hashtagu, Last Updated : February 26, 2026 | 10:40 pm

चेन्नई, तमिलनाडु: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 ग्रुप-1 में भारत (Team India) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिम्बाब्वे को 72 रन से हराया और सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली। यह टीम इंडिया की सुपर-8 में पहली जीत है।

चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में जिम्बाब्वे के कप्तान Sikandar Raza ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 256 रन बनाए। इसमें अभिषेक शर्मा और हार्दिक पांड्या ने अहम फिफ्टी खेली। भारत ने यह स्कोर टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया। पहला रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम है, जिसने 2007 में केन्या के खिलाफ 260 रन बनाए थे।

जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 184 रन पर ढेर हो गई। भारत ने इस जीत के साथ टी20 वर्ल्ड कप में अपना सबसे बड़ा स्कोर भी बनाया; इससे पहले भारत का रिकॉर्ड इंग्लैंड के खिलाफ 2007 में 218 रन था, जिसमें युवराज सिंह ने लगातार 6 छक्के जड़े थे।

इस जीत के साथ भारत की सेमीफाइनल की उम्मीदें मजबूत हो गई हैं और सुपर-8 ग्रुप में साउथ अफ्रीका के साथ मुकाबला अब और दिलचस्प हो गया है।

जिम्बाब्वे प्लेइंग इलेवन: तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डायोन मायर्स, रयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, टिनोटेंडा मापोसा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, रिचर्ड नगारवा

भारत प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह