ऑपरेशन सिंदूर पर बड़ा खुलासा: पाकिस्तान पर हमले से कुछ मिनट दूर थी भारतीय नौसेना, नेवी चीफ का दावा

By : hashtagu, Last Updated : April 1, 2026 | 9:34 pm

मुंबई: ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) को लेकर भारतीय नौसेना (Indian Navy) के प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी (Admiral Dinesh K. Tripathi) ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि भारत समुद्र (sea) के रास्ते पाकिस्तान (Pakistan) पर हमला (attack) करने से बस कुछ ही मिनट दूर था, तभी पाकिस्तान की ओर से सैन्य कार्रवाई रोकने की अपील (request) आई।

मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में नेवी चीफ ने बताया कि यह अब कोई छिपी हुई बात नहीं है कि भारतीय नौसेना हमले के लिए पूरी तरह तैयार थी। युद्धपोत अपनी स्ट्राइक पोजीशन में तैनात हो चुके थे और सिर्फ अंतिम आदेश का इंतजार था। इसी दौरान पाकिस्तान की तरफ से सैन्य कार्रवाई रोकने की गुहार लगाई गई।

उन्होंने यह भी बताया कि पिछले साल पहलगाम आतंकी हमले के बाद चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बेहतरीन सेवा देने वाले दो वरिष्ठ नौसेना अधिकारियों को ‘युद्ध सेवा पदक’ से सम्मानित किया गया।

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव पर बोलते हुए नेवी चीफ ने कहा कि अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के कारण हालात बेहद गंभीर हो गए हैं। उन्होंने बताया कि इस युद्ध के दौरान 20 से अधिक व्यापारिक जहाजों पर हमले हो चुके हैं और करीब 1,900 जहाज इस क्षेत्र में फंसे हुए हैं।

उन्होंने आगे कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों की संख्या में भारी गिरावट आई है। जहां पहले रोजाना लगभग 130 जहाज गुजरते थे, अब यह संख्या घटकर सिर्फ 6-7 रह गई है।

मुंबई में आयोजित नौसेना अलंकरण समारोह में नौसेना अभियान महानिदेशक वाइस एडमिरल ए. एन. प्रमोद और वाइस एडमिरल राहुल गोखले को सम्मानित किया गया। इसके अलावा ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अग्रिम मोर्चे पर तैनात कई अधिकारियों को भी वीरता के लिए नौसेना पदक दिए गए, जिनमें कैप्टन सूरज रेबेरा, कैप्टन विकास गर्ग, कैप्टन पीयूष कटियार, कमांडर राजेश्वर शर्मा और कमांडर विवेक कुरियाकोस शामिल हैं।