तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर: विजय की TVK बहुमत के करीब, CM स्टालिन 8000 वोटों से हारे; केरल में कांग्रेस की वापसी

By : hashtagu, Last Updated : May 4, 2026 | 6:32 pm

चेन्नई: असम, तमिलनाडु, केरलम और पुडुचेरी की विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती (counting) जारी है। ताजा रुझान (trends) में तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर (major upset) देखने को मिल रहा है, जहां 2 साल पहले बनी विजय की पार्टी TVK (Tamilaga Vettri Kazhagam) नंबर वन बनकर उभरी है। TVK अब तक 30 सीटों पर जीत (win) दर्ज कर चुकी है और 77 सीटों पर आगे (leading) चल रही है, जिससे वह बहुमत (majority) के बेहद करीब पहुंच गई है।

तमिलनाडु में सबसे बड़ा झटका मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को लगा है, जो कोलाथुर सीट से चुनाव हार गए हैं। उन्हें TVK के उम्मीदवार बीएस बाबू ने 8000 से ज्यादा वोटों से हराया। यह हार DMK के लिए बड़ा राजनीतिक झटका मानी जा रही है।

TVK को सरकार बनाने के लिए 118 सीटों की जरूरत है। विजय के पिता चंद्रशेखर ने संकेत दिए हैं कि सरकार बनाने के लिए विजय कांग्रेस के साथ गठबंधन कर सकते हैं।

राज्य में अब तक 53 सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं, जिनमें TVK ने 30 सीटें जीती हैं, जबकि DMK+ को 12 सीटों पर जीत मिली है, जिससे DMK दूसरे नंबर पर पहुंच गई है।

केरलम में 10 साल बाद UDF की वापसी होती दिख रही है। UDF गठबंधन में कांग्रेस, मुस्लिम लीग और केरल कांग्रेस के गुट शामिल हैं। अब तक 134 सीटों के नतीजे सामने आ चुके हैं, जिनमें कांग्रेस ने 62 सीटें जीती हैं, CPI-M को 24 और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग को 20 सीटें मिली हैं।

असम में एक बार फिर हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में BJP सरकार बनती दिख रही है। 71 सीटों के नतीजों में BJP 57 सीटें जीत चुकी है। इसके अलावा बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट को 6 सीटें, AGP को 3 सीटें, कांग्रेस को 2, TMC और AIUDF को 1-1 सीट मिली है।

पुडुचेरी में भी BJP सरकार बनने की स्थिति में है। 22 सीटों के नतीजे आ चुके हैं, जहां मुख्यमंत्री रंगास्वामी की पार्टी 9 सीटें जीत चुकी है, जबकि BJP, DMK और TVK को 2-2 सीटें मिली हैं।