चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखें घोषित, 9 अप्रैल से शुरू होगी वोटिंग
By : hashtagu, Last Updated : March 15, 2026 | 11:55 pm
By : hashtagu, Last Updated : March 15, 2026 | 11:55 pm
नई दिल्ली: चुनाव आयोग (Election Commission) ने रविवार को चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) की तारीखों का ऐलान कर दिया। आयोग ने बताया कि पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी में चुनाव कराए जाएंगे। इन सभी जगहों पर मतदान अप्रैल में होगा और मतगणना (Counting) 4 मई को की जाएगी।
चुनाव आयोग के अनुसार असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान होगा। वहीं तमिलनाडु में 23 अप्रैल को एक चरण में वोटिंग कराई जाएगी। पश्चिम बंगाल में चुनाव दो चरणों में होंगे, जिसमें पहला चरण 23 अप्रैल और दूसरा चरण 29 अप्रैल को होगा। इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के चुनाव परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इन चुनावों में करीब 17 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। चुनाव के लिए देशभर में लगभग 2 लाख से ज्यादा मतदान केंद्र बनाए जाएंगे और करीब 25 लाख चुनाव कर्मियों की तैनाती की जाएगी ताकि चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सकें।
उन्होंने बताया कि चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही सभी राज्यों और पुडुचेरी में आचार संहिता (Model Code of Conduct) तुरंत प्रभाव से लागू हो गई है। राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को अब चुनाव आयोग के नियमों का पालन करना होगा।
इन चुनावों में पश्चिम बंगाल की 294 सीटें, तमिलनाडु की 234 सीटें, केरल की 140 सीटें, असम की 126 सीटें और पुडुचेरी की 30 सीटों पर मतदान होगा। इन पांचों विधानसभा का कार्यकाल मई-जून 2026 के बीच खत्म होने वाला है, इसलिए समय पर चुनाव कराए जा रहे हैं।
#ECI announced the schedule for the 2026 General Elections to the Legislative Assemblies of Assam, Kerala, Puducherry, Tamil Nadu and West Bengal at a press conference held in Vigyan Bhawan, New Delhi. pic.twitter.com/9wLzsU5HSF
— Election Commission of India (@ECISVEEP) March 15, 2026